logo

header-ad
header-ad
कमलापसंद की बहू ने किया सुसाइड

कमलापसंद की बहू ने किया सुसाइड

न्यूजप्लस डेस्क। भारत के नामचीन पान मसाला कम्पनी कमला पसंद और राजश्री के सर्वेसर्वा कमल किशोर चौरसिया का बहू दीप्ति (40) ने दिल्ली में खुदकुशी कर ली। बहू मंगलवार को देरशाम दिल्ली के बसंत विहार में अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। खुलासा बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने किया है।


कमल किशोर मूल रुप से कानपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस की मानें तो दीप्ती दुपट्टे से पंखे में लटकी मिली थी। कमरे से दीप्ती का सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि प्यार नहीं, भरोसा नहीं, अब और नहीं सहन हो पाता है,खुद के बेटे को ढेर सारा आशीर्वाद।
दीप्ती के सुसाइड की जानकारी जैसे ही मायकेवालों को हुई तो उन्होंने बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप ससुरालजनों पर लगाया है। 2010 में दीप्ती की शादी कमल के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी, उनका 14 साल का बेटा भी है। हरप्रीत ने दो शादियां कीं, दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की हीरोइन है। दीप्ती के भाई ऋषभ का आरोप है कि हरप्रीत के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। शादी के बाद से ही मेरी बहन परेशान रहती रही है। जीजा और सास मेरी बहन के साथ मारपीट करते थे। हम उसे कोलकाता अपने घर भी ले आए थे लेकिन उनकी सास उसे ले गई। अब मेरी बहन को न्याय चाहिए और आरोपियों को जेल। अगर न्याय नहीं मिला तो कमल किशोर को जवाब देना ही होगा। कमल और हरप्रीत मीडिया के सामने नहीं आए लेकिन अपने वकील राजेन्द्र सिंह को भेज दिया। राजेन्द्र कहते है कि दाहसंस्कार दोनों परिवारों की मौजूदगी में होगा। दोनों परिवारों के लिए भारी नुकसान है।

Leave Your Comment