logo

header-ad
header-ad
एअर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, DGCA ने दी एअर इंडिया को चेतावनी कहा- लाइसेंस कैंसिल कर देंगे

एअर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, DGCA ने दी एअर इंडिया को चेतावनी कहा- लाइसेंस कैंसिल कर देंगे

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया पर खतरा मंडरा रहा है, शनिवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए थे, आज रविवार को DGCA के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

DGCA ने एअर इंडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है या वापस भी लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम पायलट ड्यूटी शेड्यूलिंग और निगरानी में लगातार और गंभीर उल्लंघनों के कारण उठाया गया है।

आपको बता दें इससे पहले शनिवार को DGCA के आदेश पर एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाने के आदेश दिए थे। और कहा है कि ऐसी कार्रवाई के परिणाम की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर दी जाएगी। जिन अफसरों को हटाने के आदेश दिए गए है उनमे डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं।

एयर इंडिया को जारी आदेश में डीजीसीए ने कहा है कि एयरलाइंस ने स्वेच्छा से इन गलतियों को स्‍वीकार किया है. यह एक गंभीर गलतियां प्लेन क्रू की शेड्यूलिंग और नियमों की अनदेखी से जुड़ी है. एयर इंडिया को अब न केवल अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं में सुधार करना होगा, बल्कि पैसेंजर्स का भरोसा भी वापस जीतना होगा। यह पूरा मामला एयरलाइंस के इंटरनल एकाउंटबिलिटी के सिस्टम की विफलता को दिखाता है,

हादसे मे मारे गए थे 270 लोग

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के दो मिनट बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया और ब्लास्ट हो गया था, इस भयानक हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो थी, जबकि विमान में सवार यात्रियों में केवल एक की जान बच पाई, इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना या देखा, वो सन्न रह गया।  

Leave Your Comment