logo

header-ad
header-ad
अहान पांडे की फिल्म Saiyaara मचा रही धमाल, फैंस कर रहे इस फिल्म से तुलना!

अहान पांडे की फिल्म Saiyaara मचा रही धमाल, फैंस कर रहे इस फिल्म से तुलना!

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा Saiyaara आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है फिल्म के रिलीज होते ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है फिल्म देखने के बाद लोगो मे काफी उत्साह देखा जा रहा है। "न कोई बड़ा ट्विस्ट, न हाई-वोल्टेज ड्रामा… फिर भी मोहित सूरी की नई फिल्म ‘सैयारा’ दिल जीत लिया है।

 बॉलीवुड की नई जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। अपनी पहली ही फिल्म में दोनों ने दमदार एक्टिंग की है। दोनों ने अपने किरदारों को ईमानदारी से निभाया है। आहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। फिल्म सैयारा सिनेमाघरों मे रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है खासकर अनीत की मासूमियत और आहान की गहराई ये दिल छू जाती है।

फिल्म का म्यूजिक इसकी आत्मा है। टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ आपके दिल में बस जाएगा। हां, कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल है, क्लाइमेक्स में इमोशंस ओवर हो जाते हैं, लेकिन मोहित सूरी का ट्रीटमेंट इसे खास बना देता है। तो अगर आप इमोशनल, सच्चे प्यार और खूबसूरत म्यूजिक वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो ‘सैयारा’ आपके लिए ही बनी है।

‘सैयारा’ है दो टूटे हुए दिलों की कहानी वाणी बत्रा, जिसे कविताएं लिखना बेहद पसंद है, लेकिन शादी के दिन मंगेतर के छोड़ जाने से उसकी दुनिया बदल जाती है। वहीं, कृष कपूर, एक सिंगर बनने का सपना देखने वाला गुस्सैल और अकेला लड़का। किस्मत दोनों को मिलाती है और फिर शुरू होती है एक इमोशनल जर्नी, जहां प्यार है… लेकिन रास्ते आसान नहीं।  'सैयारा' की तुलना ‘आशिकी 2’ और ‘रॉकस्टार’ के किरदारों से कर रहे हैं। कई लोग फिल्म में किरदारों के अभिनय को बिल्कुल नेचुरल बता रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के लिए करीब 3.8 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक चुके थे। यह आंकड़ा मिड-बजट फिल्म के लिए हैरान करने वाला है, खासकर तब जब फिल्म में लीड एक्टर्स नए हो। फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघरों के मॉर्निंग शोज फुल रहे। फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट इस बात का सबूत है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Leave Your Comment