logo

header-ad
header-ad
लखनऊ मे चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप, सामने आई वजह!

लखनऊ मे चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप, सामने आई वजह!

लखनऊ के थाना मदेयगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही हैं, बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। युवक मुंबई में रहता था पेशी पर लखनऊ आया हुआ था। पुलिस भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक युवक की पहचान रायबरेली निवासी शाबिर अली के रूप में हुई हैं, बताया जा रहा है की शाबिर मुंबई में नौकरी करता है, शाबिर पर एक हत्या का मुकदमा चल रहा था। जिसके चलते वो लखनऊ आया था। बीती रात लगभग 2.30 शाबिर का शव मदेयगंज इलाके में खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है।

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात करीब 2.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर अज्ञात शव की पहचान कराई गई। जिसकी पहचान रायबरेली निवासी शाबिर के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक शाबिर 2017 में रायबरेली निवासी पप्पू के मर्डर में शामिल था। जिसकी कोर्ट में कार्रवाई चल रही थी। भाई वसीम का आरोप है कि पप्पू के पिता मुन्ना घोसी ने साथियों के साथ मिलकर शाबिर की हत्या चाकू और चापड़ मारकर कर दी हैं। रायबरेली व लखनऊ पुलिस की पांच टीम मिलकर आरोपियों की तलाश में लगाई गई है।

Leave Your Comment