यूपी हापुड़ में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल के बाहर खड़े लोगों को कुचल दिया। जिस दौरान होटल के बाहर अफरातफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यहां हादसा नेशनल हाईवे 9 पर स्थित राजा जी हवेली पर हुआ।
सोमवार देर रात नेशनल हाईवे 9 पर राजा जी हवेली पर एक स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर होटल के बाहर घूम रहे लोगों को कुचल दिया। कार की स्पीड इतनी थी। कि होटल के बाहर खड़े लोगों को कई फुट ऊंची हवा में उछाल दिया।इस हादसे में बुलंदशहर निवासी अजीत की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के तुरंत बाद कार चालाक मौके से फरार हो गया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि रात 10 की घटना है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राजा जी ढाबा है। खाना खाने के बाद कुछ लोगों को तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू हो गई थी। जिसने कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी।इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। तीन लोग घायल हुए हैं। कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।



