logo

header-ad
header-ad
बांग्लादेश में हिंदू महिला का रेप, रथयात्रा वाले दिन दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम  

बांग्लादेश में हिंदू महिला का रेप, रथयात्रा वाले दिन दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम  

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद यूनुस की सरकार में हिंदुओं के प्रति आग उगला जा रहा है, हिंसा बड़े स्तर पर बढ़ गई है. हाल ही में हिंदू महिला से रेप की घटना सामने आई है, जिसे सुन सभी दंग रह गए है।

घटना बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की राजधानी ढाका से सिर्फ 66 किलोमीटर दूर मुरादनगर इलाके में रथ यात्रा के दिन करीब 22 साल की एक हिंदू महिला के साथ बलात्कार की घटना ने देश भर को हिला दिया. महिला की शिकायत के बाद वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सिंकजा कंस दिया है।

पीड़िता ने खुद मुरादनगर पुलिस स्टेशन पहुचकर केस दर्ज कराया और बताया कि वह 15 दिन पहले मायके आई थी. घटना की रात आरोपी ने पहले दरवाजा खोलने को कहा और जब मैने मना किया तो उसने जबरन दरवाजा तोड़ा और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर सुनकर आए लोग आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने ही वाले थे कि वह फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे ढाका के सैयदाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय लोगो का कहना है की रथयात्रा के दिन एक हिंद परिवार कार्यक्रम मे व्यस्त था तभी उसी वक्त अन्य पड़ोस के घर में ये वारदात हुई. आरोपी फज्र अली 38 वर्षीय पास के बहेरचर पांचकिट्टा गांव का रहने वाला है. वह बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मुरादनगर थाने के प्रभारी अधिकारी जाहिदुर रहमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता ने खुद शिकायत दर्ज कराई है।

Leave Your Comment