logo

header-ad
header-ad
संभल मे तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल, दूल्हे समेत 8 बारातियों की दर्दनाक मौत

संभल मे तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल, दूल्हे समेत 8 बारातियों की दर्दनाक मौत

यूपी के संभल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां बारात ले जा रही बोलेरो बेकाबू होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है की बरात बदायूं जा रही थी। हादसा तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र का है।

रिपोर्ट के मुताबिक संभल के जुनावई थाना इलाके में मेरठ-बदायूं रोड पर यह हादसा हुआ। बरात संभल से बदायूं जा रही थी, शाम करीब 7 बजे बरातियों की बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। बोलेरो में 10 लोग सवार थे। इस हादस में दूल्हे और दूल्हे का भाभी समेत 8 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने हादसे की जानकारी दी जिससे परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बोलेरो की रफ्तार तेज थी। वह सड़क पर पलटने के बाद घिसटकर स्कूल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। खुशियों का माहौल चीखों और गम में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला। और तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने हादसे का मुख्य कारण बोलेरो चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। 2 घायलों का इलाज जारी है। शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे बरात घर से रवाना हुई थी। अन्य वाहन आगे निकल गए थे। दूल्हे के साथ उनके परिवार और रिश्तेदार 10 लोग बोलेरो से जा रहे थे। घर से करीब 8 किलोमीटर दूर इंटर कॉलेज के पास अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और कॉलेज की दीवार से टकरा गई। वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में दूल्हा सूरज (24) पुत्र सुखराम, बहन कोमल (18), भाभी आशा (26), भतीजी ऐश्वर्या (2), सचिन (22) और उनकी पत्नी मधु (20), गणेश (6) पुत्र देवा, और ड्राइवर रवि (28) पुत्र बच्चू बंजारा की मौत हुई है। बता दें हादसे मे घायल देवा (24) पुत्र हुकुम सिंह और हिमांशी (3) पुत्री लाल सिंह का इलाज चल रहा है।

Leave Your Comment