logo

header-ad
header-ad
उप्र के एटा में दिल दहला देने वाली घटना, आपत्तिजनक हालत में प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

उप्र के एटा में दिल दहला देने वाली घटना, आपत्तिजनक हालत में प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

न्यूज प्लस डेस्क, एटा। उप्र के एटा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है, आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी-प्रेमका की परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्य़ा से इलाके में सनसनी फैलगई, पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिय़ा। इस पर प्रेमिका के परिजनों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों का गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी को भी मार डाला। गांव वालों के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए।

सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्रेमी के शव का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने इस घटना को बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है।

Leave Your Comment