logo

header-ad
header-ad
5 शूटर, फिल्मी स्टाइल मे मर्डर... पारस हॉस्पिटल का CCTV वीडियो देख चौके लोग

5 शूटर, फिल्मी स्टाइल मे मर्डर... पारस हॉस्पिटल का CCTV वीडियो देख चौके लोग

बिहार मे अपराध इन दिनों बढ़ता ही जा रही है, कभी रातों-रात किसी का कत्ल कर देने कभी हॉस्पिटल मे घुसकर व्यक्ति को गोलियों से भून देना, अब तो हद हो गई है, प्रशासन का डर अपराधियों के मन से निकल चुका है, जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे है।

पटना के पारस हॉस्पिटल मे हुई खौफनाक वारदात ने सभी को हिला दिया है, जहां हाई सिक्योरिटी के बाद भी हॉस्पिटल में घुसकर 5 बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाले 5 बदमाश (CCTV) में कैद हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है आपको बता दें ये कोई मिर्जापुर वेबसीरीज का सीन नही है ये वीडियो है बिहार-पटना के पारस हॉस्पिटल का जहां 5 बदमाश बिना किसी डर के फिल्म स्टाइम मे एंट्री करते है, सभी के पास हथियार होते है।

https://twitter.com/plus24x7/status/1946183278991462469

हॉस्पिटल का CCTV फूटेज जिसमे साफ दिखाई दे रह है, फिल्मी स्टाइल मे 5 शूटर और सभी के हाथों मे हथियार और हथियारों के साथ मरीज वाले वार्ड में एक के बाद एक घुसते हुए और वारदात को अंजाम देकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर जिस शख्स पर गोलियां चलाई उसका नाम चंदन मिश्रा है। बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या कई अपराधिक मामले दर्ज है, इतना ही नही चंदन बक्सर में हुई केसरी नामक पेंट कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी था। पहले बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था, लेकिन बाद में विवाद के चलते शेरू और चंदन दोनो अलग-अलग हो गए।

बता दें मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था, कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था, गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई इस वारदात की अभी तक किसी गैंग ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस को शक है कि शेरू गैंग ने हत्या को अंजाम दिया है।

वारदात पर SSP का बयान?

पारस अस्पताल में गोलीबारी की वारदात की सूचना पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, बक्सर का रहने वाला अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है।

Leave Your Comment