logo

header-ad
header-ad
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, दावा- उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा!

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, दावा- उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा!

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार कर लिया है, बता दें सलमान खान को कल 14 अप्रैल डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर धमकी मिली थी, वॉट्सएप पर लिखा था-सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे, इस धमकी के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था और बांद्रा स्थित सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के मुताबिक इसके नंबर से सलमान के नाम का धमकी भरा मेसेज भेजा गया था। सलमान के लिए ये मैसेज वडोदरा के पास स्थित गांव से भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले शख्स की उम्र 26 साल है। 14 अप्रैल को उसने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के ऑफिशियल वॉट्सएप नंबर पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी थी, बताया जा रहा है कि संदिग्ध की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है.

संदिग्ध से होगी पूछताछ 
सलमान खान को जान से मारने की धमकी परिवहन विभाग के वाट्सएप नंबर पर भेजी गई थी. मुंबई के वर्ली में स्थित परिवहन विभाग के वाट्सएप पर ये मैसेज आया, जिसमे लिखा था जिसमें लिखा था, सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे और उनकी कार को बम से उड़ा देंगे। खबरें हैं कि पकड़े गए संदिग्ध से मुंबई पुलिस जल्द ही पूछताछ करने वाली है. जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी देने वाले का पता चला, जो वडोदरा के वाघोदिया तालुका का निवासी निकला। मुंबई पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जब युवक के घर पर छापा मारा तो पाया गया कि वह मानसिक रोगी है और चिकित्सकीय उपचार ले रहा है।

सलमान खान ने शेयर की फोटोज

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया. 'सिकंदर' एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की. सलमान खान की ये तस्वीरें जिम में ली गई है. तस्वीरों में सलमान खान अपने बाइसेप्स को शो करते दिखे।

आपको बता दें की कुछ साल से सलमान खान को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। 8 नवंबर 2024 को भी सलमान को मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए धमकी भरी कॉल की गई थी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने एक अंजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं बता दें पिछले साल एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई राउंड की फायरिंग हुई थी तो खुलेआम गैंगस्टर ने कई बार धमकियां भी दी है। बता दें पिछले साल अक्टूबर में सलमान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई, बाबा सिद्दीकी की तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने NCP पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिम्मा लिया था। मुंबई पुलिस ने भी लॉरेंस गैंग का हाथ होने की बात कही थी। इससे पहले सलमान के पिता सलीम खान को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान धमकियां मिल चुकी थीं। इन घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मुहैया कराई है। बता दें लॉरेंस बिश्नोई एक बार नही कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है लेकिन आिखिर क्यों… आज भी कई लोगो के जहन मे आज भी कई सवाल है कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान के खिलाफ हाथ धोकर क्यों पीछे पड़ा है। कुछ वक्त पहले जेल से ही लॉरेंस का एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जब पत्रकार ने पूछा कि कोई और रास्ता तो होगा तो बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान को जोधपुर में बिश्वोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी।

Leave Your Comment