logo

BREAKING NEWS
वो भी भाग गई... सोहेल के तलाक पर भाई सलमान खान ने उड़ाया मजाक!

वो भी भाग गई... सोहेल के तलाक पर भाई सलमान खान ने उड़ाया मजाक!

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 3 का आगाज हो चुका है, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहले मेहमान बने सलमान खान ने तलाक को लेकर अपने छोटे भाई सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को ट्रोल कर दिया।

दरअसल हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान पहुंचे हुए थे. जहां एक्टर ने कई खुलासे किए. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ नया एपिसोड ट्रेंड में है. शो मे कपिल शर्मा की और सलमान खान को अपने अंदाज मे फैन्स को खुश कर दिया. हालांकि, इस एपिसोड में सलमान खान ने भाई सोहेल के तलाक पर भी बात की जिसे सुनकर दर्शको के साथ-साथ कपिल शर्मा भी हैरान रह गए।

कपिल शर्मा शो में सलमान खान ने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर को बारे में एक किस्सा सुनाया. वो कहते हैं कि कुछ दिन कहकर वो घर रहने आए और वो 2 साल तक वही रहते रहे. सलमान खान बताते हैं, कुछ समय बाद सलमान ने अविनाश से पूछा, ‘कब जाने का प्लान है आपका? आप तो घर ढूंढ रहे थे.’ तब अविनाश ने बताया कि वह तो गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में आने के कुछ दिनों बाद ही घर ढूंढ चुके थे. लेकिन उन्होंने उसे रेंट पर चढ़ा दिया है, क्योंकि उन्हें सलमान खान के घर का माहौल अच्छा लगा।

सलमान खान ने आगे बताया उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली. अब वो भी भाग गई हैं.’ ये सुनकर अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्दू और कपिल शर्मा की हंसी छूट जाती है. सलमान खान ने बताया कि शादी के बाद सोहेल ने अविनाश से जगह खाली करने के लिए कहा था, क्योंकि उसने शादी कर थी अब उसे और सीमा को वहां रहने के लिए जगह चाहिए थी. यह सुनकर अविनाश गोवारिकर दंग रह गए और उन्होंने सोहेल से कहा- ‘ये ठीक नहीं है, तुम ऐसे कैसे शादी कर सकते हो?

दरअसल सोहेल खान ने सीमा से साल 1998 में शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की शूटिंग पर हुई थी. हालांकि, सीमा के परिवार को इस शादी से दिक्कत थी. तो सोहेल खान ने शादी करने की बात अपने पिता सलीम अब्दुल रशीद खान को बता दी. मस्जिद की ओर जाते हुए मौलवी को उठाया घर ले गए और शादी कर ली. फिर कपल ने साल 2024 में अलग होने का फैसला कर लिया. बता दें दोनों के दो बच्चे हैं- निरवान और योहान।

Leave Your Comment