बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। यह हादसा मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 59 वर्षीय अभिनेता को मांसपेशियों में चोट लगी है, जिसके लिए वे इलाज के लिए अपनी टीम के साथ अमेरिका रवाना हुए हैं।
आपको बता दें 'किंग' के सेट पर शाहरुख खान एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। इस दौरान एक स्टंट करते समय वे असंतुलित हो गए, जिसके बाद उनकी कमर या पीठ में चोट लगी। कुछ रिपोर्ट के अनुसार इसे मल्टीपल मसल इंजरी बताया है, हालांकि चोट की सटीक जानकारी को गोपनीय रखा गया है।
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, यह चोट गंभीर नहीं है, शाहरुख खान को फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। चोट लगने के तुरंत बाद शूटिंग को रोक दिया गया, और शाहरुख इलाज के बाद अमेरिका में इलाज के लिए भेजा गया। वहां एक प्रसिद्ध अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जिसे मामूली बताया जा रहा है।
अब कैसी है शाहरूख की हालत?
डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने के लिए पूर्ण आराम की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख की चोट गंभीर नहीं है, और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है, और वे इस समय अपने परिवार के साथ UK में हैं।
फैंस कर रहे एक्टर की सही होने की कामना
शाहरुख के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई X पोस्ट्स में फैंस ने उनके लिए दुआएं मांगी हैं और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की है। हालांकि, शाहरुख या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रोकी गई फिल्म 'किंग' की शूटिंग
शाहरुख की चोट के कारण 'किंग' की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। फिल्म का अगला शेड्यूल, जो जुलाई और अगस्त में गोल्डन टोबैको स्टूडियो, YRF, और फिल्म सिटी में होने वाला था, अब सितंबर या अक्टूबर 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। यह निर्णय शाहरुख को पूरी तरह ठीक होने का समय देने के लिए लिया गया है, ताकि वे पूर्ण ऊर्जा के साथ सेट पर वापसी कर सकें। किंग' एक मेगा-एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। यह सुहाना की बड़े पर्दे पर डेब्यू फिल्म है, और फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में राघव जुयाल जैसे अन्य कलाकार भी हैं, जो पहले ही शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'किंग' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, और इसे यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा माना जा रहा है। शाहरुख 'पठान 2' और 'टाइगर वर्सेज पठान' जैसी अन्य फिल्मों में भी व्यस्त हैं।



