बाॅलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक्टिंग की दुनिया मे एक बार फिर धूम मचाने वाले है, लंबे समय से चर्चा का विषय बनी फिल्म 'सरजमीं' (Sarzameen) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें उनका अब तक का सबसे दमदार और इंटेंस लुक देखने को मिला। ऐसे में इस ट्रेलर को देखकर के बाद लोग इब्राहिम का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है, इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ट्रेलर में इब्राहिम अली खान एकदम अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन एक आर्मी ऑफिसर और काजोल उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते और देशभक्ति की कहानी। बता दें इस फिल्म को बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने डायरेक्ट किया है। दरअसल फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कई एक्सपर्ट का मानना है की ये फिल्म OTT धमाल मचाने वाली है।

क्या है फिल्म 'सरजमीं' की कहानी?
सरजमी एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें एक आर्मी ऑफिसर का बेटा आतंकवादी बन जाता है. एक आर्मी ऑफिसर का बेटा किसी वजह से आतंकवाद की राह पर चल पड़ता है। फिल्म में पृथ्वीराज, सोल्जर विजय मेनन का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, काजोल एक बार फिर मां के रोल में नजर आ रही है। और इब्राहिम अली खान बेटे हरमन का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान के बीच जबरदस्त टकराव दिखेगा।

कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत इब्राहिम अली खान से होती है, जो सेना की वर्दी पहने बर्फ से ढकी जमीन पर चलते हुए दिखाई देते है। उनके हाथ में रिवॉल्वर भी होती है. इसी के साथ एक वॉइस ओवर भी चल रहा है. इब्राहिम का ये इंटेस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यह फिल्म कम्प्लीट फैमिली पैक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको इमोशन के साथ में एक्शन, ड्रामा और थ्रिल देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिएक्शन मिल है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को OTT प्लेटफ पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इसे सिनेमा घरों में नहीं बल्कि आप अपने घर बैठकर फैमिली के साथ इन्जॉय कर सकते हैं। यह फिल्म जिओ हॉट स्टार पर रिलीज होगी।



