logo

BREAKING NEWS
सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' के शूट से लिया ब्रेक

सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' के शूट से लिया ब्रेक

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लद्दाख में चल रही अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के दौरान उन्हें मामूली हेल्थ कंसर्न्स का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने एक छोटा ब्रेक लिया है। सलमान ने 15 दिनों की इंटेंस शूटिंग के बाद मुंबई लौट आए हैं और अगले हफ्ते फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू करने से पहले रेस्ट कर रहे हैं।

सलमान खान लंबे समय से हेल्थ इशूज से जूझ रहे हैं। जून 2025 में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (जिसे 'सुसाइड डिजीज' भी कहा जाता है), ब्रेन एनीयुरिज्म और आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM) जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स से लड़ रहे हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की नसों में तेज दर्द पैदा करता है, जो 2007 में 'पार्टनर' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। 2011 में अमेरिका में सर्जरी कराई गई, लेकिन दर्द आज भी बरकरार है।

ब्रेन एनीयुरिज्म एक कमजोर ब्लड वेसल में सूजन है, जो फटने पर स्ट्रोक का खतरा पैदा कर सकती है। AVM ब्रेन में असामान्य ब्लड वेसल्स का कनेक्शन है, जो न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स का कारण बनता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वेंकटचलम के मुताबिक, ये कंडीशंस स्ट्रेस, अनियमित लाइफस्टाइल और उम्र से प्रभावित होती हैं। सलमान ने बताया था, "ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया था… ब्रेन में एनीयुरिज्म है, उसके बावजूद काम कर रहे हैं। हालांकि, सलमान ने कभी अपनी लाइफस्टाइल को दोष नहीं दिया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बॉलीवुड की व्यस्त जिंदगी और एक्टिव लाइफ इन कंडीशंस को और बिगाड़ सकती है। फिर भी, सलमान एक्शन सीन शूट करने से पीछे नहीं हटे।

'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग

'बैटल ऑफ गलवान' सलमान की पहली बायोपिक है, जो 2020 के गलवान वैली क्लैश पर आधारित है। डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू की कहानी दिखाएगी, जिन्होंने चीनी सैनिकों के खिलाफ बहादुरी दिखाई। सलमान आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं।

लद्दाख शेड्यूल के दौरान सलमान ने 2 डिग्री सेल्सियस के माइनस तापमान, कम ऑक्सीजन और हाई अल्टीट्यूड में 15 दिनों तक शूटिंग की। कुल 45 दिनों का शेड्यूल रियल लोकेशंस पर शूट हुआ, जिसमें एक्शन और इमोशनल सीन शामिल थे। सोर्स के अनुसार, "सलमान और पूरी क्रू ने सब-10 डिग्री तापमान में काम किया। मामूली हेल्थ कंसर्न्स के कारण वे अगले हफ्ते रेस्ट के बाद मुंबई शेड्यूल शुरू करेंगे, जहां एक्शन और इमोशनल सीन शूट होंगे।

सलमान ने शूटिंग के दौरान मूंछें रखीं और मिलिट्री यूनिफॉर्म में नजर आए। मुंबई लौटते ही उन्होंने मूंछें साफ कर लीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डायरेक्टर अपूर्वा लखिया ने इंस्टाग्राम पर BTS फोटोज शेयर किए, जहां सलमान हिल्स पर रिलैक्स करते दिखे।

फिल्म का प्रोडक्शन 2025 के अंत तक खत्म होगा और 2026 में रिलीज होगी। सलमान ने कहा था, "यह फिल्म फिजिकली चैलेंजिंग है। पहले 1-2 हफ्ते में ट्रेनिंग हो जाती थी, अब रनिंग, किकिंग, पंचिंग सब करना पड़ता है।

फैंस की उम्मीदें

हालांकि 'टाइगर 3' और 'सिकंदर' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, लेकिन 'बैटल ऑफ गलवान' से उम्मीदें कायम हैं। सलमान का डेडिकेशन देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #SalmanKhan और #BattleOfGalwan ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, "भाईजान का स्वैग अनमैचेबल है, गलवान में भी फायर!" सलमान वर्तमान में 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं, जहां उनका क्लीन शेव लुक वायरल है। लेकिन हेल्थ पहले! फैंस दुआ कर रहे हैं कि भाईजान जल्द स्वस्थ हों और स्क्रीन पर धमाल मचाएं।

Leave Your Comment