मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' छा गई है, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस डेब्यू फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है।
बॉलीवुड की नई जोड़ी ने अपनी पहली ही फिल्म में दर्शकों को दीवाना बना दिया है। फिल्म मे कपल की दमदार एक्टिंग के लोग मुरीद हो चुके है हालांकि दोनों ने अपने किरदारों को ईमानदारी से निभाया है। आहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। फिल्म सैयारा सिनेमाघरों मे रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है खासकर अनीत की मासूमियत और आहान की गहराई ये दिल छू जाती है।
सैयारा की ताबड़तोड़ कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन ही 20.50-21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जो मोहित सूरी की पिछली फिल्मों जैसे आशिकी 2 (6.1 करोड़), मर्डर 2 (6.95 करोड़), और एक विलेन (18 करोड़) से कहीं ज्यादा है। दूसरे दिन फिल्म ने 19.05-22.05% की वृद्धि दर्ज की और 24-25.63 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया और 35-37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन सोमवार (21 जुलाई 2025) को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही।
सैयारा की सफलता के कारण
मोहित सूरी की रोमांटिक कहानियों का इतिहास (आशिकी 2, एक विलेन) दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया। सैयारा की कहानी, जिसमें गुस्सैल म्यूजिशियन कृष (अहान पांडे) और संवेदनशील सॉन्ग राइटर वाणी (अनीत पड्डा) की प्रेम कहानी है, ने युवाओं के दिलों को छू लिया। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अहान की दमदार एक्टिंग और अनीत की सादगी ने सोशल मीडिया पर तारीफ बटोरी। फिल्म का टाइटल ट्रैक और म्यूजिक युवाओं के बीच हिट रहा। यशराज फिल्म्स ने बिना स्टार प्रमोशन के टीजर और गानों के जरिए फैंस को दिवाना बनाया है, सोशल मीडिया पर सैयारा फीवर ट्रेंड कर रहा है।
कैसी है फिल्म?
फिल्म का म्यूजिक इसकी आत्मा है। टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ आपके दिल में बस जाएगा। हां, कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल है, क्लाइमेक्स में इमोशंस ओवर हो जाते हैं, लेकिन मोहित सूरी का ट्रीटमेंट इसे खास बना देता है। तो अगर आप इमोशनल, सच्चे प्यार और खूबसूरत म्यूजिक वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो ‘सैयारा’ आपके लिए ही बनी है। ‘सैयारा’ है दो टूटे हुए दिलों की कहानी वाणी बत्रा, जिसे कविताएं लिखना बेहद पसंद है, लेकिन शादी के दिन मंगेतर के छोड़ जाने से उसकी दुनिया बदल जाती है। वहीं, कृष कपूर, एक सिंगर बनने का सपना देखने वाला गुस्सैल और अकेला लड़का। किस्मत दोनों को मिलाती है और फिर शुरू होती है एक इमोशनल जर्नी, जहां प्यार है… लेकिन रास्ते आसान नहीं। ‘सैयारा’ की तुलना ‘आशिकी 2’ और ‘रॉकस्टार’ के किरदारों से कर रहे हैं। कई लोग फिल्म में किरदारों के अभिनय को बिल्कुल नेचुरल बता रहे हैं।



