logo

header-ad
header-ad
हेरा फेरी 3 मे 'परेश रावल' मचाएंगे धमाल, विवाद को लेकर कही ये बात!

हेरा फेरी 3 मे 'परेश रावल' मचाएंगे धमाल, विवाद को लेकर कही ये बात!

फिल्म हेरा फेरी 3 मे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल को लेकर इंतजार अब खत्म हो चुका है, इस बार फिर फिल्म मे वो अपने बाबूराव के किरदार से धूम मचाने वाले है, परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में वापसी का कन्फर्मेशन दे दिया है। जिससे फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

बता दें हेरा फेरी के पहले दोनों पार्ट में परेश ने बाबूराव का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में परेश के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 में वापसी का कन्फर्मेशन दे दिया है, उन्होंने विवाद को खारिज किया और सह-कलाकारों की तारीफ की।

हिमांशू मेहता के पॉडकास्ट में परेश रावल से जब हेरा फेरी 3 की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, कोई विवाद नहीं है. मैं मानता हूं कि जब लोग किसी चीज को ज्यादा प्यार देते हैं उन्होने दर्शकों के प्रति जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया है। बातचीत में जब परेश से पूछा गया कि क्या अब वो फिल्म में नजर आएंगे। इसके जवाब में एक्टर ने कहा है, पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें खुद को और बेहतर बनाना था। आखिर में सब बहुत क्रिएटिव हैं, चाहे वह प्रियदर्शन हों, अक्षय कुमार हों या सुनील सुनील शेट्टी. वे कई सालों से दोस्त हैं.

उन्होंने पोस्ट में स्पष्ट करते हुए बताया कि 'हेरा फेरी 3' से उनके हटने का फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था. निर्देशक प्रियदर्शन के साथ भी उनका कोई मनमुटाव नहीं है. इसके बाद यह भी कहा गया कि अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ का नुकसान होने का मुकदमा भी किया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हेरा फेरी 3 के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार भी हैं कुछ समय पहले ही क्रिएटिव डिफरेंस के चलते परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ दी थी, जिससे फैंस काफी निराश थे। हालांकि, अब एक्टर ने फिल्म में वापसी का कन्फर्म कर दिया है।

बता दें, हेरा फेरी फिल्म 2000 में रिलीज़ हुई थी और यह एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर कॉमेडी ड्रामा फिल्म साबित हुई. ‘हेरा फेरी’ मे तब्बू नजर आई थीं। फिल्म में तब्बू ने अनुराधा शिवशंकर का किरदार निभाया था, जिसके प्यार में सुनील शेट्टी यानि की श्याम पड़ जाता है। इसके बाद 2006 में हेरा फेरी 2 आई, जो भी एक ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म मे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तो नजर आए, लेकिन फिल्म मे तब्बू दिखाई नहीं दीं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। हेरा फेरी 2 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल के अलावा रिमी सेन और बिपाशा बसु नजर आई थीं। अब 19 साल बाद हेरा फेरी 3 सिनेमाघरों मे धमाल मचाने वाली है।

Leave Your Comment