logo

ईरान पर इजराइली और अमेरिकी हमले से बड़ा हवाई संकट

ईरान पर इजराइली और अमेरिकी हमले से बड़ा हवाई संकट

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली । इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने से हवाई यात्रा करने वालों में अफरातफरी मची है। दुनिया का 60 फीसदी से ज्यादा हवाई क्षेत्र बंद होने से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, हजारों की संख्या में यात्री खाड़ी व अन्य देशों के हवाई अड्डों में फंसे हैं।

पहले रूस-यूक्रेन और अब ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले ने हवाई यात्रियों को संकट में डाल दिया है। खाड़ी देशों और मिडिल ईस्ट के अन्य देशों से भारत आने वाली 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। बहुत सारे लोग जो युद्ध शुरू होने पर होटल छोड़कर एयरपोर्ट पहुंच गए थे लेकिन वहां अफरातफरी का माहौल है और लोग हवाई अड्डों में ही फंसकर रह गए हैं। दिल्ली-मुंबई से उड़ान भरने वाली 350 से ज्यादा फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है। युद्ध से पूरी दुनिया नए संकट में घिर गई है। विशेषज्ञ इसे विश्व युद्ध की शुरुआत मान रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार युद्ध लम्बा खिंच सकता है जिसके चलते हवाई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करना ही ठीक रहेगा।

Leave Your Comment