logo

इजराइली हमले में हिजबुल्लाह कमांडर समेत 31 की मौत

इजराइली हमले में हिजबुल्लाह कमांडर समेत 31 की मौत

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर हमले के वरोध में हिजबुल्लाह ने इजराइल पर राकेट दागे तो इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया। इन हमलों में हिजबुल्लाह कमांडर समेत 31 लोग मारे गए हैं।

इजराइल और अमेरिका को पहले से आशंका थी कि ईरान पर हमले के बाद हिजबुल्लाह और हूती उनके खिलाफ युद्ध में उतर सकते हैं। वही हुआ हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले शुरू कर दिए जिसका इजराइल ने कड़ा जवाब दिया। हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों में भारी तबाही हई है, हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर हमले में मारा गया, इसके अलावा 30 अन्य लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। दोनों के बीट लड़ाई जारी है, इजराइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्लाह नहीं माना तो उसको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Leave Your Comment