न्यूज प्लस डेस्क, मुंबई। गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई गुजरात की साबरमती जेल से बॉलीवुड को डरा रहा है, उसके स्टारवार का अगला निशाना धुरंधर के धुरंधर रणवीर सिंह बने। रणवीर सिंह को वॉयस मैसेज के जरिए करोड़ों की मांग की और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
कुछ माह के अंदर लॉरेंस गैंग ने कई बॉलीवुड सितारों को धमकी दे चुका है, गैंग ने किसी 5 करोड़ तो किसी से एक करोड़ की मांग की। रणवीर सिंह से पहले लॉरेंस विश्नोई गैंग ने फिल्म डायरेक्टर रोहित सेट्टी के जुहू वाले बंगले में फायरिंग की और करोड़ों की मांग की। सलमान खान को तो गैंग काले हिरण प्रकरण के बाद लगातार धमकियां दे रहा, उनकी बंगले के बाहर फायरिंग भी की गई। सलमान के बहनोई से फिरौती की मांग की गई और धमकी दी गई।
इससे पहले कपिल शर्मा से गैंग ने एक करोड़ रुपये की मांग की, य़ही नहीं कनाडा के उनके रेस्टोरेंट में तीन बार फायरिंग भी की गई। उत्तर प्रदेश में सितंबर 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पैतृक घर पर फायरिंग की गई, हालांकि यूपी पुलिस ने बाद में फायरिंग करने वाले दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
लॉरेंस विश्नोई गैंग का यह खेल जारी है, बॉलीवुड सितारों को धमकी देकर वसूली का खेल वह जेल के अंदर से खेल रहा है और सरकारें कुछ नहीं कर पा रही हैं। कई मामले तो सामने आ चुके हैं, यह वह मामले हैं जिनमें पुलिस से शिकायत की गई है, लेकिन कई ऐसे मामले हैं जो बाहर नहीं आ पाए हैं। इन मामलों में धमकी के बाद रकम गैंग को पहुंचा दी गई है। पुलिस कई एंगल से सभी मामलों की जांच में जुटी है।



