logo

ईरान ने शुरू किए चौतरफा हमले, कुवैत में अमेरिकी फाइटर क्रैश

ईरान ने शुरू किए चौतरफा हमले, कुवैत में अमेरिकी फाइटर क्रैश

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली । इजराइल और अमेरिका के हमलों से भारी तबाही के बाद ईरान ने भी चौतरफा हमले शुरू किए हैं। बहरीन, यूएई, कुवैत समेत तमाम देशों में ईरान ने अमेरिका के साथ ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी के सैन्य बेसों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। कुवैत में एक हमले में अमेरिकी विमान क्रैश हुआ है जबति यहीं अमेरिकी दूतावास में हमले से आग लग गई है।

ईरान ने जंग का दारा बढ़ा दिया है, उसके चौतरफा हमले से युद्ध में पश्चिमी देशों के शामिल होने का खतरा बढ़ गया है। नाटो देश ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, ये देश मैदान में उतरे तो युद्ध और भीषण हो सकता है। ट्रंप ने कहा है कि युद्ध लम्बा खिंच सकता है तो ईरान ने भी किसी समझौते से इनकार कर दिया है, साथ ही हमले भी तेज कर दिए हैं।

कुवैत, मनामा, जार्डन में ईरान ने अमेरिकी दूतावादों पर हमले किए हैं, इसके बाद इन देशों ने भी ईरान के खिलाफ जहर उगला है। इसके बाद जंग का दायरा आगले दो-तीन दिनों में और बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इसी के साथ अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। मिडिल ईस्ट में रहने वाले नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और कहा है वह घरों से न निकलें। उधर चीन और रूस ने अमेरिका और इजराइली हमले को अन्तर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

Leave Your Comment