logo

header-ad
header-ad
एप्सटीन का तूफान, अमेरिका-यूरोप से लेकर इंडिया तक बवाल

एप्सटीन का तूफान, अमेरिका-यूरोप से लेकर इंडिया तक बवाल

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। एपस्टीन के तूफान ने अमेरिका से लेकर यूरोप और अब इंडिया तक सियासित हिला दी है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के इस्तीफे तक बात पहुंच गई है तो अमेरिका में मौजूदा और पूर्व राष्ट्रपति कटघरे में हैं। आज सदन में राहुल गांधी एक केंद्रीय मंत्री और एक बड़े उद्योगपति का नाम लेकर नई बहस छेड़ दी, हालांकि उनको इस विषय पर बोलने नहीं दिया गया।

लाखों की संख्या में एप्सटीन फाइलें बाहर आने से इनमें शामिल सैकड़ों बड़े नामों का खुलासा हुआ है। कई यूरोपीय देशों के बड़े नेता, अमेरिका के वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति के अलावा दुनिया भर के कई बड़े कारोबारियों के नाम इन फाइलों में शामिल हैं। यौन अपराधी एप्सटीन से रिश्तों में अब कुछ भारतीय नाम भी शामिल हो गए हैं। इसको लेकर भारत के सोशल मीडिया में भी बहस छिड़ गई है।

बजट पर बहस के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कई बार एप्सटीन फाइल का जिक्र किया, उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री और भारत के एक बड़े उद्योगपति का नाम लिया लेकिन स्पीकर ने उन्हेंने बजट से हटकर दूसरे मुद्दे पर बोलने से मना किया। संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजु ने कहा राहुल गांधी बिना तथ्य अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, उनको साक्ष्य देने चाहिए तो राहुल गांधी फिर खड़े हो गए और किरण रिजिजु के जवाब में फिर एप्सटीन फाइल और केंद्रीय मंत्री व उद्योगपति का नाम लिया। इस पर स्पीकर ने कहा उनको किरण रिजिजु का नहीं स्पीकर को जवाब देना है और एप्सटीन फाइल पर बोलने से मना कर दिया।

राहुल गांधी ने भले बजट पर चर्चा के बहाने एप्सटीन फाइल का जिक्र किया हो लेकिन अब यह चर्चा यूरोप-अमेरिका से निकलकर भारत तक पहुंच गई है। राहुल गांधी ने सदन से बाहर निकल कर फिर मीडिया से एप्सटीन फाइल का जिक्र किया। यह संकेत है कि एप्सटीन का तूफान अब भारत आने वाला है। वास्तव में सोशल मीडिया तक यह तूफान पहुंच चुका है, अब लोगों की जुबां पर भी यह फाइल होगी।

Leave Your Comment