logo

BREAKING NEWS
पंजाब के खिलाफ करारी हार के बाद गुस्से में हार्दिक पांड्या, बुमराह-सूर्या अब होंगे टीम से बाहर ?

पंजाब के खिलाफ करारी हार के बाद गुस्से में हार्दिक पांड्या, बुमराह-सूर्या अब होंगे टीम से बाहर ?

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत लगातार खराब होती जा रही है। वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टीम को पूरी तरह एकतरफा अंदाज में हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी पूरी तरह फेल साबित हुई। पंजाब ने सिर्फ 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुंबई को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है और अब तक पांच मैचों में सिर्फ एक जीत ही दर्ज कर सकी है।

हार्दिक का सख्त बयान
मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या काफी निराश नजर आए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब टीम को खुद से कठिन सवाल पूछने होंगे। उन्होंने कहा कि क्या टीम को कुछ बड़े फैसले लेने चाहिए या फिर मौजूदा संयोजन के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए। उनके बयान से साफ संकेत मिला कि टीम के भीतर अब बदलाव की चर्चा तेज हो चुकी है और आने वाले मैचों में प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

टीम की कमजोरी उजागर
मुंबई इंडियंस इस सीजन में हर विभाग में संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजी में कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी पूरी तरह कमजोर रही। खासतौर पर डेथ ओवरों में टीम की हालत खराब रही है, जहां विरोधी बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं। कप्तान ने भी माना कि टीम को समझना होगा कि समस्या व्यक्तिगत प्रदर्शन की है या फिर पूरी टीम की रणनीति में कमी है।

स्टार खिलाड़ियों पर सवाल
इस हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा टीम के बड़े खिलाड़ियों को लेकर हो रही है। जसप्रीत बुमराह इस सीजन अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं, जो अपने आप में बड़ा झटका है। वहीं सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को कुछ मैचों के लिए आराम दे सकता है या फिर नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा।

आगे की राह मुश्किल
मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है। अगर टीम जल्द वापसी नहीं करती है, तो प्लेऑफ की उम्मीदें कमजोर पड़ सकती हैं। हार्दिक पंड्या ने भी साफ कहा कि टीम को ड्रॉइंग बोर्ड पर लौटकर अपनी गलतियों को समझना होगा। आने वाले मैचों में मुंबई के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि अब हार का सिलसिला रोकना टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। 

Leave Your Comment