logo

header-ad
header-ad
क्या फैंस को रास नही आई Thug Life और Housefull 5 ? जानें फिल्म की कहानी

क्या फैंस को रास नही आई Thug Life और Housefull 5 ? जानें फिल्म की कहानी

मोस्ट अवेटेड फिल्म ठग लाइफ और हाउसफुल 5 थियेटर्स पर रिलीज हो चुकी हैं। बॉक्सऑफिस पर कैसी रही दोनों मूवीज की परफॉर्मेंस। क्या फैंस को रास नही आई Thug Life और Housefull 5 की कहानी? पहले बात करेंगे कमल हासन की ठग लाइफ के बारे में। आपको बता दें, ठग लाइफ’ के साथ कमल हासन और मणिरत्नम ने लंबे समय के बाद एक साथ वापसी की थी. ‘ठग लाइफ’ एक तमिल गैंगस्टर एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसमें कमल हासन एक इमोशनल डॉन का रोल प्ले कर रहे हैं।

हिंदी बेल्ट में कमाल कर दिखाने की चाहत में कमल हासन और मणिरत्नम ने इस मूवी का प्लॉट दिल्ली बेस्ड रखा। इतना ही नहीं मूवी में हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स छोटे रोल में दिखाई पड़े। ठग लाइफ को इसलिए भी स्पेशल माना जा रहा था क्योंकि इससे पहले कमल हासन और मणिरत्नम ने 1987 में रिलीज 'नायकन' में साथ काम किया था। फैंस को उम्मीद थी कि 38 साल के बाद दोनों ठग लाइफ के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे लेकिन अफसोस कि इस फिल्म को लेकर जितना क्रेज था, फिल्म ने उतना ही लोगों को निराश किया। लंबे अरसे बाद भी कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अगर बात करें मूवी की तो मूवी की स्टार्टिंग ठीकठाक रही, जो लोगों में एक्साइटमेंट लाने में सफल रही। बट इंटरवल के बाद स्टोरी काफी weak पड़ गई और climax भी कमजोर रहा।

फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार नहीं रही। फिल्म में तृषा कृष्णन के लिए करने को ज्यादा कुछ नहीं था, उनके टैलेंट को वेस्ट किया गया है। हालांकि डायरेक्टर मणिरत्नम ने कुछ अच्छे एक्शन सीन add किए हैं, वहीं कमल हासन की एक्टिंग भी शानदारी रही जिन्होंने जवानी से बुढ़ापे तक के रोल में कमाल का काम किया लेकिन स्टोरी और क्लाइमेक्स के वीक होने से मूवी फैंस को इंगेज नहीं कर सकी। वेल इन सारे फैक्टर्स को देखते हुए हम ठग लाइफ को 3 आउट ऑफ 5 स्टार्स देंगे। फिल्म को गूगल पर 2.8 out of 5 स्टार्स मिले, जबकि एबीपी और जूम टीवी ने 3 स्टार्स दिए। वहीं अगर बात करें IMDB की तो मूवी को 10 में से 4.3 स्टार्स मिले हैं।

अब बात करते हैं हाउसफुल 5 की, जिसमें स्टार-स्टडेड कास्ट, एक फेमस फ्रैंचाइज़ी और एक मर्डर ट्विस्ट है। इन तीनों प्राइम फैक्टर्स के बाद ये मूवी कितनी सफल रही। आइए जानते हैं तरुण मनसुखानी की यह मूवी हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी के नाम से दो एंडिंग में डिवाइड की गई है। आइए आपको बताते हैं हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5 बी में डिफरेंस। दरअसल हाउसफुल 5 एक क्रूज शिप पर हुई हत्या पर बेस्ड स्टोरी है, जिसमें एक अरबपति आदमी की हत्या उसके उत्तराधिकारी जॉली को प्रापर्टी छोड़ने की अनाउंसमेंट करने के कुछ समय बाद ही कर दी जाती है। ट्विस्ट ये है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं - अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन। तीनों और उनकी गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी सभी हत्या में संदिग्ध हैं। हाउसफुल 5 के दोनों एडिशन में अलग-अलग क्लाइमेक्स और अलग-अलग हत्यारे हैं, जो मूवी के experience को थोड़ा चेंज करता है। फिल्म मेकर्स के अकॉर्डिंग, फिल्म के 140 मिनट के रनटाइम में, पहले दो घंटे दोनों editions में एक जैसे हैं, लेकिन आखिरी 20 मिनट्स अलग हैं।

ओवरऑल मूवी में 'ओवर द टॉप कॉमेडी और किरदारों के घालमेल से उपजे कंफ्यूजन से लोगों को हंसाने की कोशिश की गई है। लेकिन फिल्म में एक ही बात को repeat करने वाले चुटकुले पुराने से लगते हैं। महिला किरदारों के लिए इस्तेमाल हुए डबल मीनिंग जोक्स भी फूहड़ लगते हैं। 'हाउसफुल 5' के स्क्रीनप्ले को बेकार में ढेर सारे songs से ढूंसकर खींचा गया है। भले ही 'कयामत', 'लाल परी', 'फुगड़ी डांस' जैसे गाने अच्छे बन पड़े हैं, मगर एक के बाद एक होते murders के बीच अचानक से कहीं भी शुरू हो जाते ये songs और डांस अटपटे लगते हैं। वेल कई सारे स्टार्स से भरी इस मूवी में स्टोरी और जोक्स पर बेहतर काम किया जा सकता था। इसमें भरे गए ढेरों सॉन्गस ने मूवी को खींचने का ही काम किया है। इन फैक्टर्स को देखते हुए मूवी एवरेज सी लगती है और हमारे According 5 में से 2.5 स्टार्स deserve करती है। IMDB ने मूवी को 10 में 4.1 स्टार्स दिए हैं। वहीं गूगल पर मूवी को 5 में से 3.5 स्टार्स मिले हैं।

Thug Life बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Day 115.5  करोड़ रुपये
Day 27.15 करोड़ रुपये
Day 3 7.50 करोड़ रुपये
Total30.15 करोड़ रुपये

Housefull 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Day 124  करोड़ रुपये
Day 230 करोड़ रुपये
Total54 करोड़ रुपये

Leave Your Comment