logo

header-ad
header-ad
संस्कृति विभाग करेगा रणवीर-रैना केस की जांच, समय रैना पास 10 मार्च तक समय

संस्कृति विभाग करेगा रणवीर-रैना केस की जांच, समय रैना पास 10 मार्च तक समय

इंडियाज गॉट लेटेंट शों मे माता-पिता पर भद्दे कमेंट मामले में मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को 10 मार्च तक पेश होने का आदेश दिया है। हालांकि, समय के वकील ने कहा था कि इस वक्त समय रैना अमेरिका में हैं और 17 मार्च को लौटेंगे। साथ ही उन्होंने अधिक समय देने की भी मांग की है।

 शों मे पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गनाइजर के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज हुई है। FIR दर्ज होने के बाद यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया शुक्रवार, 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, यहां यूट्यूबर ने शीर्ष कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर की। हालांकि अलाहबादिया की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।

एफआईआर के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी, दरअसल रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ देशभर के अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज किए गए हैं। तभी यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कहा है कि सभी मामलों को एक कर दिया जाए और एक ही अदालत को इस पर सुनवाई करनी चाहिए।

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया हाल ही मे माफी मागी है, यूट्यूबर ने कैप्शन में लिखा- ‘मुझे वो नहीं कहना चाहिए था जो मैंने भारत पर कहा था. मुझे अफसोस है. मेरा कमेंट न सिर्फ गलत था, बल्कि यह मजाकिया भी नहीं था. कॉमेडी मेरे बस की नहीं है, मैं यहां सिर्फ माफी मागने के लिए आया हूं.

जाने पूरा मामला

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सुर्खियों मे बना रहता है। मगर, कई बार शो मे आए लोगों से विवादित सवाल भी पूछ लिए जाते हैं। इस बार तो हद ही पार हो गई। शो में इस बार नए एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा, नजर आए। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी सवाल कर दिया कि उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो उनके खिलाफ अब शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

Leave Your Comment