logo

header-ad
header-ad
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख, मीका सिंह बोले-  'मैं बहुत शॉक्ड...

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर सेलेब्स ने जताया दुख, मीका सिंह बोले-  'मैं बहुत शॉक्ड...

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की मौत का कारण हार्ट अटैक के कारण हुई है। उनकी अचानक मौत की इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है, इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस को, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। पंजाबी सिंगर मीका सिंह, रश्मि देसाई और हिमांशी खुराना सहित कई सेलेब्रिटीज ने उनकी मौत पर रिएक्ट किया है।

बता दें शुक्रवार की देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। बता दें उनके पति पराग त्यागी ही ले गए थे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत पर शेफाली जरीवाला के आवास के सुरक्षा गार्ड शत्रुघ्न महतो ने कहा, “मैंने शेफाली जरीवाला को नहीं देखा, उनकी कार यहाँ से गई और मैंने उसके लिए गेट खोल दिया। मुझे रात के करीब 12 बजे पता चला, जब किसी ने मुझे बताया कि उनका मौत हो गई है।

कई सेलेब्रिटीज ने दी एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि

सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताया है मीका ने लिखा, 'मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।

करिश्मा तन्ना ने लिखा, ये खबर सुनने के बाद से ही मेरा दिल भारी हो रहा है। अब भी इस खबर पर यकीन नहीं है। शेफाली जरीवाला तुम बहुत जल्दी दुनिया छोड़कर चली गईं।

हिमांशी खुराना ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'बिग बॉस- मुझे लगता है वह जगह शापित है।

रश्मि देसाई ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं। आप एक महान शख्सियत थीं और मैं अपनी भावनाएं शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हूं। आप बहुत याद आएंगी, बहुत जल्दी चली गईं।

गायक राहुल वैद्य ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।

अभिनेत्री एली गोनी ने एक पोस्ट में लिखा, “रेस्ट इन पीस (Rest In Peace)” वहीं, राजीव अदातिया ने दुख जताते हुए कहा, “यह बेहत ही दुखद खबर है। अभिनेत्री मोनालिसा ने हैरानी और दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “यह क्या हो गया? 

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने भी एक्ट्रेस शेफाली के मौत पर गहरा शोक जताया और उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “शेफाली की खबर ने मुझे स्तब्ध कर दिया। वे बहुत जल्दी चली गईं। उनके परिवार और पति के लिए यह बहुत दुखद है।

Leave Your Comment