क्योंकि सास भी कभी बहू थी... टीवी का सबसे चर्चित शो जिसके लिए लोग अपना काम करना भूल जाते थे, और शो स्टाट होने का इंतजार करते थे, हालांकि इस शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, बताया जा रहा है की 25 साल बाद TV पर वापसी कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक स्टार प्लस द्वारा शो का पहला लुक जारी कर दिया गया है। जारी किए गए फर्स्ट लुक में तुलसी वीरानी बनीं स्मृति ईरानी पहले की तरह आंगन में लगे तुलसी के पौधे को पानी देती नजर आ रही हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला ऑफिशियल प्रोमा के वीडियो मे 25 साल बाद स्मृति ईरानी को तुलसी के किरदार में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। प्रोमो के साथ प्रीमियर डेट भी रिवील कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि यह शो 29 जुलाई, 2025 से शुरू होगा। शो के एपिसोड स्टार प्लस (starplus) पर 10:30 बजे से टेलीकास्ट किए जाएंगे।
मेकर्स ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रोमो वीडियो (Promo Video) जारी करते हुए कैप्शन दिया, ‘क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। 25 साल के बाद तुलसी वीरानी लौट रही है। एक नई कहानी के साथ। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने। क्या आप भी तैयार हो?
स्मृति ईरानी और स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का पहला लुक जारी करते हुए लिखा है, क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे। 25 साल के बाद, तुलसी वीरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ। क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने, क्या आप भी तैयार हो।
आपको बता दें इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। पहले सीजन की शुरुआत 3 जुलाई साल 2000 से हुई थी। ये शो 2008 तक चला था। 8 साल में इसके करीब 1833 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। एकता कपूर के इस शो में स्मृति ईरानी, रोनित रॉय, मंदिरा बेदी, जया भट्टाचार्या, हितेन तेजवानी, अमर उपाध्याय, सुधा शिवपुरी, गौरी प्रधान अहम किरदारों में थे



