logo

BREAKING NEWS
मां के निधन के बाद लौटेगा स्टार खिलाड़ी, पंजाब किंग्स को मिली राहत, टीम में जुड़ते ही बदल सकता है गेम

मां के निधन के बाद लौटेगा स्टार खिलाड़ी, पंजाब किंग्स को मिली राहत, टीम में जुड़ते ही बदल सकता है गेम

आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम का स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई जल्द ही वापसी करने जा रहा है। हाल ही में अपनी मां के निधन के कारण वह टीम छोड़कर अपने देश लौट गए थे, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा था।

निजी कारणों से गए थे घर

अजमतुल्लाह ओमरजई की मां लंबे समय से बीमार थीं और उनके निधन के बाद खिलाड़ी तुरंत अफगानिस्तान लौट गए थे। इस मुश्किल समय में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 7 मई को फिर से टीम के साथ जुड़ सकते हैं, जो पंजाब किंग्स के लिए राहत की बात है।

अब तक नहीं मिला मौका

इस सीजन में ओमरजई को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, टीम ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जिससे उनकी अहमियत साफ होती है। उनकी वापसी से टीम को बैलेंस मिलने की उम्मीद है, खासकर मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी में।

ऑलराउंडर से बड़ी उम्मीदें

ओमरजई आईपीएल में अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 99 रन बनाए और 12 विकेट लिए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका अच्छा रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने 66 टी20 मैचों में 800 से ज्यादा रन और 50 से अधिक विकेट लिए हैं। उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी और आगे के मुकाबलों में असर दिख सकता है।

Leave Your Comment