logo

header-ad
header-ad
विराट कोहली के लाइक पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'प्यार मिलता रहे'

विराट कोहली के लाइक पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी: बोलीं- 'प्यार मिलता रहे'

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और अभिनेत्री अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला कोहली द्वारा अवनीत की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने से शुरू हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

इसी मामले पर एक्ट्रेस ने महीनों बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें उनकी फिल्म लव इन वियतनाम के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मिलता रहे प्यार… और क्या ही कह सकती हूं।"

आपको बता दें यह घटना अप्रैल 2025 में आईपीएल के दौरान शुरू हुई, जब विराट कोहली ने अवनीत कौर के एक फैन पेज पर शेयर की गई तस्वीर को लाइक किया। इस तस्वीर में अवनीत लाइम ग्रीन क्रॉप टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट में नजर आ रही थीं। कोहली के 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने के कारण, उनकी यह छोटी सी गतिविधि तुरंत वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स तेजी से फैल गए, और लोग इस 'लाइ क' को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ ने कोहली का मजाक उड़ाया, तो कुछ ने उनके और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बीच अनबन की अफवाहें उड़ाईं।

मामला बढ़ने पर विराट कोहली को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया कोई अनावश्यक धारणा न बनाएं। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।" कोहली ने इसे इंस्टाग्राम की तकनीकी गड़बड़ी बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग कुछ समय तक जारी रही।

इस पूरे विवाद के दौरान अवनीत कौर ने चुप्पी साधे रखी थी। उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की थी, जिससे उनकी गरिमा और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ हुई। लेकिन 25 अगस्त, 2025 को अपनी फिल्म लव इन वियतनाम के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, जब एक पत्रकार ने उनसे बड़े सितारों से मिलने वाले प्यार और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लाइक करने के बारे में सवाल किया, तो अवनीत ने हंसते हुए जवाब दिया, "मिलता रहे प्यार, बस। और क्या बोलूं मैं?" उनकी इस प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। अवनीत की शरमाहट और सादगी ने इस जवाब को और भी खास बना दिया।

विवाद से अवनीत को हुआ फायदा

इस पूरे विवाद का अवनीत कौर के करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में करीब 1.8 मिलियन की वृद्धि हुई, और उनकी कुल फॉलोअर संख्या 31.6 मिलियन तक पहुंच गई। इसके अलावा, उन्हें 12 नए ब्रांड डील्स मिले, और उनकी ब्रांड वैल्यू में लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई।

अवनीत कौर का करियर

23 साल की अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से की थी। इसके बाद उन्होंने मेरी मां, चंद्र नंदिनी, झलक दिखला जा, और अलादीन जैसे टीवी शोज में काम किया। फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने 2014 में मर्दानी से डेब्यू किया और हाल ही में टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका निभाई। उनकी आगामी फिल्म लव इन वियतनाम 12 सितंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ शांतनु माहेश्वरी और वियतनाम की अभिनेत्री खा एनगन नजर आएंगी।

विराट कोहली की मैदान पर वापसी

विराट कोहली इस समय क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक ले रहे हैं। वे आखिरी बार आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आए थे, जहां उनकी टीम ने फाइनल जीता था। कोहली ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल और हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वे केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं और अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद है। इस समय वे लंदन में लॉर्ड्स ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे हैं।

Leave Your Comment