अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘RAAKA’ का ऐलान होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले वह ‘पुष्पाराज’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर छाए थे और अब एक नए अवतार में लौट रहे हैं। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया, जिसमें अल्लू अर्जुन का खतरनाक अंदाज नजर आया। गंजा लुक, तीखी आंखें और बड़े नाखूनों वाला उनका यह अवतार पहले से बिल्कुल अलग और दमदार दिखा।
एटली के साथ बड़ा प्रोजेक्ट
इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सन पिक्चर्स के पास है। फिल्म पहले AA22 X A6 नाम से चर्चा में थी, लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम ‘RAAKA’ रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था, और अब कास्टिंग की खबरों ने इसे और बड़ा बना दिया है।
दीपिका के बाद अब नई एंट्री
फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण की एंट्री पहले ही कन्फर्म हो चुकी है। उनके साथ काम करने को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर के नाम भी चर्चा में हैं, हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
राम्या कृष्णन की एंट्री लगभग तय
सबसे बड़ी खबर यह है कि ‘बाहुबली’ की ‘शिवगामी’ यानी राम्या कृष्णन की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है। लंबे समय से उनके जुड़ने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब यह लगभग तय माना जा रहा है। दरअसल राम्या कृष्णन ने खुद अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिससे उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने के संकेत मिल गए।
फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट
राम्या कृष्णन की एंट्री की खबर सामने आते ही फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर उन्हें फिल्म में देखने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। उनके मजबूत किरदार निभाने की छवि को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘राका’ में भी उनका रोल बेहद दमदार होगा।
बड़ी फिल्म बनने की तैयारी
अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और राम्या कृष्णन जैसे बड़े नामों के साथ यह फिल्म पहले ही मेगा प्रोजेक्ट बन चुकी है। इससे पहले बाहुबली में राम्या कृष्णन ने ‘शिवगामी’ का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था। अब ‘राका’ में उनका जुड़ना फिल्म को और भी मजबूत बनाता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मेकर्स कब पूरी कास्ट का आधिकारिक ऐलान करते हैं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।
