logo

header-ad
header-ad
महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी, शादी के सवाल पर दिया हैरान कर देने वाला जवाब

महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी, शादी के सवाल पर दिया हैरान कर देने वाला जवाब

प्रयागराज मे आयोजित महाकुंभ मे बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया। अब वे वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई है उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम के तट पर पिंडदान किया था। अखाड़े की परंपरा के मुकाबिक उन्हे भगवा वस्त्र पहनाए गए उन्हे बैढाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उनके माथे पर, हल्दी, सिंदूर का टीका लगाया गया फिर उनका दूध से नहलाया गया। उन्होने बोला मैने संन्यास मानव कल्याण के लिए लिया है। और संन्यास लेने के बाद कोई शादी नहीं करता। शादी वाले सवालों पर बोली महामंडलेश्वर बनने के बाद इन सवालों का अंत हो गया। ये सब कुछ खत्म हो गया।

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई है उन्हे अब संयासी के भेष मे देखा जा रहा है। संन्यास लेने के बाद अब एक्ट्रेस को नया नाम भी मिला है. पहले एक्ट्रेस को ममता कुलकर्णी नास से जाना जाता था लेकिन अब वह ममता नंद गिरि कहलाएंगी। उनका पूरा नाम श्री यामाई ममता नंद गिरि है।

जानकारी के मुताबिक किन्नर अखाड़े की अध्यक्ष और जूना अखाड़ की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी है। आपको बता दें किन्नर अखाड़े को अभी मान्यता प्राप्त नहीं है, इस कारण यह वर्तमान में जूना अखाड़े से जुड़ा हुआ है।

80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शके दिलो पर राज करने वाले एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने  बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों मे काम किया है। अभिनेत्री करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, क्रांतिवीर, बाजी और आंदोलन जैसी फिल्मों मे नजर आ चुकी है। साल 1992 की सुपरहिट फिल्म तिरंगा से एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की लगभग 40 फिल्मों में काम किया है. इसमे से कई फिल्मे हिट भी साबित हुई थी। आपको बता दें ममता ने हिंदी के अलावा, कन्नड़, तमिल, बांग्ला और मलयालम, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है.

2013 कुंभ मेले शामिल हुई थी एक्ट्रेस

ममता कुंलकर्णी पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में वीडियो शेयर कर बताया था कि वह 25 साल बाद भारत लौटी हैं। वह अभी मुंबई में हैं। अभिनेत्री ने बताया इससे पहले साल 2013 में हुए कुंभ मेले में वह शामिल हुई थीं और अब ठीक 12 साल बाद वह 2025 के महाकुंभ के लिए वापस आई हैं।

Leave Your Comment