बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक है। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस की मौत का कारण हार्ट अटैक के कारण हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें शेफाली ने 'कांटा लगा' गाने के रीमिक्स वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी और उन्हें 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा, उन्होंने बिग बॉस 13 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था, जहां लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। शुक्रवार की देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। बता दें उनके पति पराग त्यागी ही ले गए थे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेफाली के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस की मौत का कारण हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि मौत की वजह का पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा. अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। अब परिवार वालो के भी बयान लिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ 3 अन्य लोग शुक्रवार को देर रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत पर शेफाली जरीवाला के आवास के सुरक्षा गार्ड शत्रुघ्न महतो ने कहा, "मैंने शेफाली जरीवाला को नहीं देखा, उनकी कार यहाँ से गई और मैंने उसके लिए गेट खोल दिया। मुझे रात के करीब 12 बजे पता चला, जब किसी ने मुझे बताया कि उनका मौत हो गई है।
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने भी एक्ट्रेस शेफाली के मौत पर गहरा शोक जताया और उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "शेफाली की खबर ने मुझे स्तब्ध कर दिया। वे बहुत जल्दी चली गईं। उनके परिवार और पति के लिए यह बहुत दुखद है।
अभिनेत्री एली गोनी ने एक पोस्ट में लिखा, "रेस्ट इन पीस (Rest In Peace)" वहीं, राजीव अदातिया ने दुख जताते हुए कहा, "यह बेहत ही दुखद खबर है।" अभिनेत्री मोनालिसा ने हैरानी और दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "यह क्या हो गया?"



