logo

header-ad
header-ad
अभिनेता अजित कुमार का पुर्तगाल में हुआ एक्सीडेंट, बुरी तरह टकराई कार, जाने हेल्थ अपडेट

अभिनेता अजित कुमार का पुर्तगाल में हुआ एक्सीडेंट, बुरी तरह टकराई कार, जाने हेल्थ अपडेट

तमिल मशहूर एक्टर अजित कुमार का पुर्तगाल में एक्सीडेंट हो गया है। वह पुर्तगाल में होने वाले इवेंट से पहले प्रैक्‍ट‍िस सेशन में हिस्‍सा ले रहे थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इस घटना की जानकारी खुद अजित ने दी है। एक्टर ने अपनी सेहत का हाल भी बताया है। 

बताया जा रहा है कि अभिनेता पुर्तगाल में होने वाले इवेंट से पहले प्रैक्‍ट‍िस करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. यह घटना हाई-स्पीड प्रैक्टेस सेशन के दौरान हुई, जिसके चलते उनके वाहन को काफी नुकसान पहुंचा. हालांकि इस कार घटमा मे सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, एस्टोरिल में एक बड़े मोटरस्पोर्ट रेसिंग इवेंट से पहले अजित पुर्तगाल में थे. फिलहाल हादसे के बाद एक्टर अजित ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

एक इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र करते हुए अजित ने इसे ‘मामूली दुर्घटना’ बताया और आभार व्यक्त किया कि सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं. उन्होंने बाद में लोगों से मिले समर्थन और प्यार के लिए भी दिल से धन्यवाद दिया.  उन्होने आगे कहा ‘हम फिर से अच्छा टाइम बिता रहे हैं। हमारा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। सौभाग्य से किसी को कुछ नहीं हुआ। हम फिर से कार रेस जीतेंगे और अपना गौरव स्थापित करेंगे। हम उन दोस्तों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने दुर्घटना के दौरान हमारा साथ दिया।’

आपको बता दें ये कोई पहली बार नही जो अजित का एक्सीडेंट हुआ है इससे पहले दुबई 24H रेस के लिए प्रैक्टिस सत्र के दौरान अभिनेता अजित के साथ भयंकर हादसा हुआ था। तब उनकी कार ट्रैक पर संतुलन खोकर कई बार घूम गई थी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। तब एक्टर बाल-बाल बचे थे। 24H दुबई 2025 रेस में अजित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनकी टीम, अजित कुमार रेसिंग बाई बास कोएटेन ने 991 श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave Your Comment