logo

header-ad
header-ad
कियारा- सिद्धार्थ के घर आया 'नन्हा' मेहमान, बोले-हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है

कियारा- सिद्धार्थ के घर आया 'नन्हा' मेहमान, बोले-हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है

बाॅलीवुड़ के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं। शादी के करीब दो साल बाद एक्ट्रेस मे नन्ही परी को जन्म दिया है, इस बात की खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। इस खबर के बाद से उनके दोस्त और फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कियारा ने 15 जुलाई की रात एक नन्ही परी को जन्म दिया। आज बुधवार, 16 जुलाई को कियारा- सिद्धार्थ दोनों ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया और फैंस को खुद यह खुशखबरी सुनाई। कियारा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जहां उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है।

कपल ने सोशल मीडिया पर बुधवार को इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए प्यारी पोस्ट की। उसमे लिखा- 'हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला, दिल और नजर से बचाने वाला इमोजी शामिल किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने इसी साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ये जानकारी फैंस से साझा की थी, जिसमें वे बच्चे का मोजा पकड़े हुए खड़े होते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, 'हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द ही आ रहा है।

बता दें साल 2020 में सिद्धार्थ और कियारा ने डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी। इसके दो सालों बाद आज उन्होंने अपनी बच्ची को जन्म दिया है।

Leave Your Comment