logo

header-ad
header-ad
71वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान: शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी ने भी मारी बाजी

71वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान: शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी ने भी मारी बाजी

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस समारोह में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 35 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड हासिल किया। उन्हें यह सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ (2023) में दमदार अभिनय के लिए दिया गया।

बता दें शाहरुख के साथ-साथ विक्रांत मैसी को भी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जो उनके करियर का भी पहला नेशनल अवॉर्ड है। वहीं, रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। यह भी रानी का पहला नेशनल अवॉर्ड है।

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री एल. मुरुगन की उपस्थिति में की गई। इस साल के अवॉर्ड्स 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए गए हैं, क्योंकि कोविड महामारी के कारण पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई थी। जिसमें हिंदी सिनेमा के साथ-साथ क्षेत्रीय फिल्मों को भी सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड्स विजेता की लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (‘जवान’) और विक्रांत मैसी (’12वीं फेल’)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’)
  • बेस्ट डायरेक्टर: सुदीप्तो सेन (‘द केरल स्टोरी’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: विजयराघवन (‘पूकल्लम’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जानकी बोदीवाला (‘वश’) और उर्वशी (‘उललक्कू’)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: ‘कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म: ‘भगवंत केसरी’
  • बेस्ट तमिल फिल्म: ‘पार्किंग’
  • बेस्ट मराठी फिल्म: ‘श्यामची आई’
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (‘ढिंढोरा बाजे रे’, फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: ‘द केरल स्टोरी’
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: ‘एनिमल’
  • बेस्ट मेकअप: श्रीकांत देसाई (‘सैम बहादुर’)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: ‘सैम बहादुर’
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म: ‘गॉड वल्चर एंड ह्यूमन’ (इंग्लिश)

शाहरुख खान का पहला नेशनल अवॉर्ड

शाहरुख खान के लिए यह अवॉर्ड एक ऐतिहासिक पल है। ‘जवान’ में उनके दमदार एक्शन और इमोशनल परफॉर्मेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही और शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस पुरस्कार ने उनके फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस ने शाहरुख को ‘किंग खान’ कहकर बधाई दी और इसे उनके करियर का मील का पत्थर बताया।

विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी ने भी मारी बाजी

विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ ने कम बजट के बावजूद अपनी कहानी और अभिनय के दम पर देशभर में तारीफ बटोरी। इस फिल्म में विक्रांत ने एक साधारण युवक की प्रेरणादायक कहानी को जीवंत किया, जो UPSC की परीक्षा पास करने के लिए संघर्ष करता है। दूसरी ओर, रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें उन्होंने एक मां के संघर्ष को बखूबी पर्दे पर उतारा। दोनों अभिनेताओं के लिए यह पहला नेशनल अवॉर्ड है, और उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने खूब सराहा।

Leave Your Comment