logo

header-ad
header-ad
यूपी की महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौडाई कार, रोकनी पड़ीं ट्रेनें, वायरल हुआ वीडियो

यूपी की महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौडाई कार, रोकनी पड़ीं ट्रेनें, वायरल हुआ वीडियो

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पर बवाल काट दिया, इसके चलते वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई ट्रेनों को रोका और डायवर्ट किया गया। मामले का वीडियो सोशम मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग दंग रह है और कमेंट मे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में रेलवे ट्रैक पर कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला की इस गलती की वजह से रेलवे विभाग का काफी ज्यादा परेशानी हुई और कई ट्रेनों को रोका और डायवर्ट किया गया। बता दें शंकरपल्ली के पास हुई इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो मे दिख रहा है कि महिला किआ सोनेट (Kia Sonet) कार को रेलवे ट्रैक पर दौड़ा रही है। महिला की इस हरकत की वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया। महिला ने अपनी जान के साथ ही कई लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। बताया जा रह है कि लड़की ने करीब दो किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर कार को दौड़ाया।

https://twitter.com/CheKrishnaCk_/status/1938090902934683752?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1938090902934683752%7Ctwgr%5E97a05657c1da8a8c21815350228d4d739290dac7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-up-woman-telangana-drove-car-on-railway-track-15-trains-diverted-40003187.html

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आया है। इसमें एक वीडियो मे उसके हाथ बंधे हुए है, वह अपशब्दों का प्रयोग भी कर रही है। जांच में सामने आया है कि लड़की मानसिक तौर पर परेशान है। वह यूपी के लखनऊ की रहने वाली है। वह नौकरी जाने से परेशान थी। उसे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है।

रेलवे पुलिस की सुपरिंटेंडेंट चंदना दीप्ति ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह महिला हाल ही तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रही थी। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह काफी आक्रामक व्यवहार कर रही थी। लग रहा था कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है।

Leave Your Comment