logo

BREAKING NEWS
शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी मे देरी क्यों, जाने वजह

शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी मे देरी क्यों, जाने वजह

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशन स्पेस स्टेशन (ISS) पर ऐतिहासिक मिशन पर हैं, इसी बीच अंतरिक्ष से वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है की (शुभांशु शुक्ला समेत Axiom-4) क्रू सदस्यों की वापसी में देरी हो सकती है।

बता दें कि शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 क्रू को 10 जुलाई को वापसी यात्रा पर निकलना था, मगर फिलहाल यह टल गया है, मिशन की वापसी में देरी के पीछे की वजह फ्लोरिडा तट पर खराब मौसम, इंटरनेशन स्पेस स्टेशन (ISS) में प्रेशर लीक की जांच और तकनीकी तैयारियां बताई जा रही है।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने साफ किया है कि मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन स्पेशलिस्ट स्लावोश उज्नांस्की-विस्निएव्स्की और टिबोर कपु की धरती पर वापसी अब 14 जुलाई से पहले संभव नही है। इस बयान में कोट करके कहा गया कि Axiom-4 टीम की धरती पर वापसी को लेकर अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। इसके साथ ही बताया गया कि उनकी वापसी ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के अनडॉकिंग पर निर्भर करती है। अगर फ्लोरिडा का मौसम ठीक रहता है तो नासा जल्द ही अंतरिक्ष मिशन के अनडॉकिंग की तारीख की घोषणा करेगा। उसके बाद धरती पर वापसी पर संभव हो सकेगी।

बता दें कि 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 की टीम अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थी। इसमें 7 इसरो के प्रयोग और 5 नासा के प्रयोग शामिल हैं भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को एक्सिओम स्पेसकी चीफ साइंटिस्ट लूसी लो से बातचीत की. इस बातचीत में शुभांशु ने कहा, ‘मुझे बहुत गर्व है कि इसरो देश भर के राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग करने और कुछ शानदार शोध करने में सक्षम रहा है. मैं सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए स्टेशन पर यह काम कर रहा हूं. यह रोमांचक और खुशी की बात है.’

Leave Your Comment