logo

header-ad
header-ad
वो पत्रकार कहां है… ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान गिल ने अंग्रेज रिपोर्टर को दिखाया आईना

वो पत्रकार कहां है… ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान गिल ने अंग्रेज रिपोर्टर को दिखाया आईना

भारत ने पांचवें दिन 7 विकेट लेकर इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट जीतकर इतिहास लिख दिया है। भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर न सिर्फ सीरीज में बराबरी की बल्कि विदेशी धरती पर रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की।

टेस्ट इतिहास में पहली बार ही टीम को बर्मिंघम में जीत मिली है। कप्तान शुभमन गिल ने दोनों पारियों में शतकीय पारी खेलते हुए टीम को आगे की ओर ले गए और उनकी मेहनत सफल हुई। उन्होंने मैच में करीब 92 ओवर बैटिंग कर 430 रन बनाए। टीम इंडिया ने एजबेस्टन में वो कर दिखाया जो विराट कोहली और रोहित शर्मा तक नहीं कर पाए थे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली यंग टीम इंडिया ने इंग्लैंड को न सिर्फ एजबेस्टन में 336 रनों से हराया बल्कि 56 सालों में पहली बार वो कारनामा कर दिखाया जो कोई और भारतीय कप्तान नहीं कर सका। टेस्ट इतिहास में पहली बार ही टीम को बर्मिंघम में जीत मिली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कप्तान गिल ने अग्रेज पत्रकार के मजे ले लिए।

दरअसल बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत से पहले एक अंग्रेज रिपोर्टर ने भारतीय युवा कप्तान शुभमन गिल से यह सवाल किया था कि आखिर भारत इस मैदान पर कभी क्यों नहीं जीत पाई है. उस वक्त गिल ने शांति से जवाब दिया, लेकिन जब भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में पहली जीत दर्ज की, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने अपना अंदाज ही बदल दिया।

विदेशी धरती पर जीत दर्ज के बाद जब शुभमन प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मीडिया से रूबरू हुए, तो उन्होंने उस पत्रकार को याद किया जिसने टीम इंडिया पर सवाल किए थे उन्होने चुटकी लेते हुए कहा, “मेरे फेवरेट पत्रकार नजर नहीं आ रहे… कहां हैं वो? मैं उन्हें देखना चाहता था। इस टेस्ट मैच से पहले एक जर्नलिस्ट ने एजबेस्टन के आंकड़ों पर गिल को ताना मारा था, इसी बात पर गिल ने पलटवार किया था. इसके बाद उन्होंने दो टूक कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि मुझे आंकड़ों और इतिहास से फर्क नहीं पड़ता. पिछले 56 सालों में यहां अलग-अलग भारतीय टीमें आई हैं. लेकिन मैं मानता हूं कि हमारी मौजूदा टीम इंग्लैंड में खेलने वाली सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है. हम सीरीज जीत सकते हैं, बस हमें फैसले सही लेने हैं और लगातार लड़ते रहना है.”

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1942049155372941684?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1942049155372941684%7Ctwgr%5E8cf23aed88f2d5836848cacaefa94d04f2bda836%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sportsyaari.com%2Fcricket%2Fshubman-gill-taunted-english-reporter-after-winning-ind-vs-eng-edgbaston-test-44521%2F

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए एजबेस्टन टेस्ट काफी खास रहा। गिल ने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रनों की शानदार पारी खेली। जिसे देखकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पसीने छूटने लगे थे। इसके बाद रही-सही कसर हमारे गेंदबाजों ने दूर कर दी। आकाश दीप ने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट झटके। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए।

Leave Your Comment