logo

header-ad
header-ad
तुम पुलिस वाले हो... कानपुर में जब कन्हैया मित्तल ने लगाई  बाउंसर की क्लास

तुम पुलिस वाले हो... कानपुर में जब कन्हैया मित्तल ने लगाई बाउंसर की क्लास

कानपुर के मोतीझील में रविवार 29 जून को बीती रात भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद लोगो भारी संख्या में मोती झील लॉन पहुचे, लॉन मे पानी भरा हुआ था लेकिन कन्हैया मित्तल की एक झलक पाने को बेताब दिखे और लोगो में उत्साह दिखा।

बता दें बारिश के कारण कार्यक्रम में देर रात करीब 9:00 बजे शुरू हुआ जैसे ही मंच पर मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे। तो लोगों ने उनका जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। कन्हैया मित्तल ने सबसे पहले खाटू श्याम जी को शीश झुका कर नमन किया। फिर अपने शानदार गीतों के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने जैसे ही मतलब कि इस दुनिया से मुझको तो नफरत है और ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, भजन को गुनगुनाना शुरू किया, तो मोतीझील लॉन नंबर तीन में मौजूद हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों का उत्साह दिखा लोगो के चहरे खिल उठे, वही फ्लैशलाइट ऑन भजन का आनंद उठाया।

तुम पुलिस वाले हो... इसके बाद जैसे ही कन्हैया मित्तल ने श्याम भजन 'हारा हूं बाबा मुझे तुझपे भरोसा है' गाया तो श्याम प्रेमी खुद को रोक नहीं पाए और कन्हैया मित्तल के साथ लोग अपनी ही स्थान पर जमकर झूमते नजर आए। हालांकि कन्हैया मित्तल ने कुछ ऐसे भी गाने गाय जिससे लोगो के आंखे नम दिखी। दरअसल भजनो के बीच कन्हैया मित्तल से मिलने के लिए फैंस बेताब दिखे, कई बार तो फैंस स्टेज पर चढते नजर, हालांकि बांउसरों ने रोकी भी लेकिन कन्हैया मित्तल को उसे रोकने से मना कर दिया, और स्टेज पर बुलाकर गले लगाया, वहीं कुछ देर बाद बाउंसरों ने एक युवक को रोकने के धक्का दिया, इस वाक्य पर कन्हैया मित्तल की नजर पड़ गई जिससे वह गुस्सा हुए और बाउंसर की क्लास लगा दी। उन्होने बाउंसर को बुलाया और कहा ये क्या तरीका है तुम पुलिस वाले हो, दरबार मे एक भी भक्त को धक्का दिया ने तो तुम्हारी खैर नही...

आपको बता दें सुबह से हो रही बारिश के बावजूद लोगो भारी संख्या में मोती झील लॉन पहुचे, कार्यक्रम में जहां हजारों लोगों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कि, तो वहीं कन्हैया मित्तल के शानदार भजनों से पूरा पंडाल श्याम मय हो गया। हालांकि बारिश के चलते पूरे लॉन में पानी भरा हुआ था। लेकिन उसके बाद भी भजन संध्या की इस रात को श्याम प्रेमियों ने जमकर इंजॉय किया।

Leave Your Comment