आज का मौसम 16 जून अप्रैल 2025: राजस्थान और MP समेत कई राज्यों आज भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल और मिलेगी गर्मी से राहत? आइए नज़र डालते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में बिना मानसून के भी हल्की बारिश देखने को मिल रही है, तो कुछ जगह भीषण गर्मी भी देखने को मिल रही है, जैसे की मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। यूपी में भी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही जनता के लिए राहत मिल सकती है। वहीं राजस्थान के 11 जिलों में भारी, जबकि बाकी 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, रविवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 जून के बीच मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। संभावना है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक दे। हालांकि, इससे पहले ही राज्य में व्यापक स्तर पर प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होने की संभावना है, जो तापमान में गिरावट लाएगी। सोमवार यानि की आज लखनऊ समेत 51 जिलों में मौसम बदला-बदला रहेगा।
कहां-कहां हुई बारिश?
रविवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, मुंबई सोमवार सुबह तेज बारिश हुई, इससे सड़कों पर पानी भर गया। महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार सुबह तेज बारिश के साथ हवा भी चली। राजस्थान के पाली में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के बड़वानी में रविवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक रही। रियाणा के नारनौल में रविवार शाम को तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…
17 जून: तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, पूर्वी मध्यप्रदेश, सिक्किम, विदर्भ, और गुजरात सौराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, , सिक्किम, केरल और कर्नाटक, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
18 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और नगालैंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।