logo

header-ad
header-ad
अयोध्या नगरी पहुंचे विराट-अनुष्का, रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी पहुंचकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

अयोध्या नगरी पहुंचे विराट-अनुष्का, रामलला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी पहुंचकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या नगरी पहुंचे, यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमान गढ़ी में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। कपल ने सुबह करीब 8 बजे रामलला के दर्शन किए। वे करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान भव्य राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोनों लखनऊ रवाना हो गए।

The current image has no alternative text. The file name is: New-Project-2025-05-25T130727.800.webp

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमान गढ़ी में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। वहां उन्होने करीब आधे घंटें तक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने कपल का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया और रामलला का विशेष प्रसाद भेंट किया। दोनों ने लगभग 5 मिनट मंदिर प्रांगण में खड़े होकर रामजन्मभूमि परिसर का अवलोकन किया और मंदिर कर्मियों से मंदिर से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। दोनों ने बाद में मंदिर की भव्यता की जमकर तारीफ की। इस वक्त दोनों ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। दूसरी ओर फैंस अपने लोकप्रिय क्रिकेटर विराट की एक झलक पाने और उनके क साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले दिखे, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। अनुष्का शर्मा लखनऊ चिकन का कुर्ता पहने हुई थीं। सिर पर गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं, विराट कोहली ने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।

हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज कहते हैं, "विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान राम लला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की, बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखे। फिलहाल कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें हाल ही में विराट कोहली ने पत्नी संग वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया था।

https://twitter.com/ANI/status/1926495443975798966

कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। कोहली ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL में मैच खेला था। उसमें इनकी टीम RCB को 42 रन से हार मिली थी। मैच में कोहली ने 25 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। RCB का अगला मुकाबला 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा, ये मैच भी लखनऊ मे ही खेला जाएगा है।

Leave Your Comment