logo

header-ad
header-ad
UPSC Result 2025: सबसे पहले पापा को...  टॉपर बनने के बाद शक्ति दुबे का पहला रिएक्शन, देखे वीडियो

UPSC Result 2025: सबसे पहले पापा को... टॉपर बनने के बाद शक्ति दुबे का पहला रिएक्शन, देखे वीडियो

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस साल यूपीएससी UPSC सिविल सर्विस में शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। उन्होने रैंक 1 हासिल किया है. दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल है और तीसरे नबर पर डोंगरे अर्चित पराग हैं.

UPSC सिविल सर्विस का फाइनल मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है। आपको बता दें कि नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किये गए हैं जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं नाम दर्ज हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम/ रोल नंबर अंतिम लिस्ट में दर्ज है उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे UPSC सिविल सर्विस में ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। उन्होने रैंक 1 हासिल किया है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने कहा, "ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था। पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी। परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया, ये मेरा पांचवा प्रयास था। बता दें शक्ति दूबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री (Biochemistry) में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1914652058575421887

दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल है UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में दूसरा रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल ने कहा, "मैं परिवार में सिविल सेवा में शामिल होने वाली पहली व्यक्ति हूं, मेरे परिवार, खासकर मेरे पिता ने मेरा पूरा सहयोग किया। मेरी मां नहीं है, मेरे पिता ने पूरे घर, परिवार की देखभाल की और मुझे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान के लिए कहा... मैं IAS बनना चाहती थी और मेरा लक्ष्य था कि मैं कैसे लोगों के जीवन को बेहतर बना सकती हूं और मेरा विशेष ध्यान इस बात पर होगा कि मैं महिलाओं का उत्थान कैसे कर सकती हूं। बता दें हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद पूरा परिवार गुजरात के वडोदरा मे आकर रहने लगा। हर्षिता यहीं पर बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1914640621618266232

तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग हैं. अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

चौथे नंबर पर मार्गी चिराग शाह है उन्होने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग (computer Engineering) में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों ने भी टापर्स की लिस्ट में जगह बनाई है। राजधानी भोपाल से रोमिल द्विवेदी की 27वीं रैंक और क्षितिज आदित्य शर्मा की 58वीं रैंक आई है। जबकि इंदौर के योगेश राजपूत ने भी 540वीं रैंक हासिल कर ली। अशोकनगर के आशीष रघुवंशी ने 202वीं रैंक हासिल की है। जबकि जबलपुर के स्वर्णिम जैन ने 258 रैंक प्राप्त की है। इधर, इटारसी के गरीबी लाइन निवासी मोनू शर्मा ने 359 वी रैंक हासिल की है। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है।

यह हैं UPSC के टॉपर

इस साल यूपीएससी UPSC सिविल सर्विस में शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। उन्होने रैंक 1 हासिल किया है. दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल, तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग और चौथो स्थान पर मार्गी चिराग शाह है।

टॉप 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉप 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई हैं. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा विज्ञान और वास्तुकला में स्नातक किया है. टॉप 25 सफल उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में मानव विज्ञान, वाणिज्य और लेखा, भूगोल, गणित, दर्शनशास्त्र, भौतिकी, राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और तमिल भाषा के साहित्य सहित वैकल्पिक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला का चयन किया है. अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 45 व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें 12 अस्थि विकलांग, 08 दृष्टिबाधित, 16 श्रवण बाधित और 09 बहु विकलांगता वाले हैं.

No.Roll NumberName
1RO.NO 240782शक्ति दुबे
2RO.NO 0101571हर्षिता गोयल
3RO.NO 0867282डोंगरे अर्चित पराग
4RO.NO 0108110शाह मार्गी चिराग
5RO.NO 0833621आकाश गर्ग
6RO.NO 0818290कोमल पुनिया
7RO.NO 6902167आयुषी बंसल
8RO.NO 6613295राज कृष्ण झा
9RO.NO 0849449आदित्य विक्रम अग्रवाल
10RO.NO 5400180मयंक त्रिपाठी
11RO.NO 8200949एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12RO.NO 5809367आशी शर्मा
13RO.NO 5912548हेमन्त
14RO.NO 0818331अभिषेक वशिष्ठ
15RO.NO 1010403बन्ना वेंकटेश
16RO.NO 6907627माधव अग्रवाल
17RO.NO 0810414संस्कृति त्रिवेदी
18RO.NO 2604936सौम्या मिश्रा
19RO.NO 0833456विभोर भारद्वाज
20RO.NO 2200688त्रिलोक सिंह
21RO.NO 0859649दिव्यांक गुप्ता
22RO.NO 0865358रिया सैनी
23RO.NO 1214507बी शिवचंद्रन
24RO.NO 0334811आर रंगमंजू
25RO.NO 1202909जी जीई ए एस
26RO.NO 6618486शिवांश सुभाष जगाड़े
27RO.NO 0410502रोमिल द्विवेदी
28RO.NO 7809511ऋषभ चौधरी
29RO.NO 1203512सुभाषकार्तिक एस
30RO.NO 0109558पंचाल स्मित हसमुखभाई
31RO.NO 0510887श्रेया त्यागी
32RO.NO 1126194उत्कर्ष यादव
33RO.NO 0816777अल्फ्रेड थॉमस
34RO.NO 0413837अभि जैन
35RO.NO 0840850श्रेयक गर्ग
36RO.NO 2613856मुस्कान श्रीवास्तव
37RO.NO 0801201शोभिका पाठक
38RO.NO 6319367अभिषेक शर्मा
39RO.NO 1204543मोनिका आर
40RO.NO 3405835इरम चौधरी
41RO.NO 0815285सचिन बसवराज गुट्टूर
42RO.NO 1221566पवित्रा पी
43RO.NO 6616032अवधिजा गुप्ता
44RO.NO 0869198मुदिता बंसल
45RO.NO 1907228मालविका जी नायर
46RO.NO 8203187रावुला जयसिम्हा रेड्डी
47RO.NO 1902150नंदना जी पी
48RO.NO 0705455रितिका रथ
49RO.NO 4108641सौरव सिन्हा
50RO.NO 0823200अंकुर त्रिपाठी

Leave Your Comment