logo

BREAKING NEWS
आसमान में विमान का इंजन फेल, अटकी इंडिगो के 161 यात्रियों की सांसें गर्मी की छुट्टियों से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा 60% सीटें होंगीं फ्री ऑफ चार्ज क्या ईरान संकट से जन्म ले सकता है नया “कुर्दिस्तान”? - विश्लेषण अमेरिका को मंजूर नहीं अयातुल्ला का बेटा मोजतबा अली खामेनेई दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो का इस्तेमाल ईरान का युद्धपोत दो टुकड़ों में टूटा
UP में 50 से ज्यादा जिलों में असर, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का खतरा बढ़ा, आई ये चेतावनी !

UP में 50 से ज्यादा जिलों में असर, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का खतरा बढ़ा, आई ये चेतावनी !

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है और लोगों की परेशानी अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 9 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बना रहेगा। 50 से ज्यादा जिलों को इस अलर्ट में शामिल किया गया है, जिससे साफ है कि यह बदलाव सामान्य नहीं बल्कि व्यापक असर डालने वाला है।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती और वाराणसी समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा
सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद और शामली में ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, हापुड़, कासगंज, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, संभल, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

लोगों के लिए जरूरी सावधानियां
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान खुले में न रहने की हिदायत दी गई है और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। खेतों में काम कर रहे किसानों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

किसानों के लिए बढ़ी चिंता
इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन इलाकों में गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, वहां जल्द से जल्द फसल काटने की सलाह दी गई है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों को पहले से तैयारी करने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

10 अप्रैल तक बना रहेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 7 से 10 अप्रैल के बीच मैदानी इलाकों में तेज बारिश, गरज और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को लगातार सतर्क रहने और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

Leave Your Comment