logo

BREAKING NEWS
UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

UP अमरोहा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

यूपी के अमरोहा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां अतरासी गांव के जंगल में चल रही लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को तेज धमाका हो गया। हादस में अब तक 4 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। और कई लोग गंभीर रूप से घायल है हालांकि अभी यहां स्पष्ट नही है की कितने लोगो की मौत हुई है इसका अधिकारिक आंकड़ा आना अभी बाकी है।

अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में चल रही लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को तेज धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गए। मलबे में दबने से 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार आनंद और डीएम निधि गुप्ता वत्स पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेजा गया है।

जानकारी के मुकाबिक पटाखा फैक्ट्री वैध हापुड़ के व्यक्ति के नाम पर चल रही है जिसकी यहां पर एक बंदा करता था , घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस हर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave Your Comment