रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं। ये लोग बंसरी गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी ट्रक और ट्रेलर की आपस मे जोरदार भिड़त हो गई, ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। जान गवानें वाले लोगो में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार की 3 महिलाओं का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जबकि एक बच्चे को दफनाया गया है। इनमें गीता साहू, प्रभा साहू और नंदनी साहू का अंंतिम संस्कार किया गया। एकलव्य साहू (6) को दफनाया गया है।
रायपुर SP लाल उम्मेद सिंह ने बताया चटौद गांव से कुछ लोग एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बंसरी गांव गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे सभी वापस अपने-अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास दर्दनात हादसा हो गया. कुल 13 लोगों की मृत्यू हो गई है. 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
मृतकों के नाम –
1. एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी
2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
3. उमंग साहू (4 माह)
4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
8. कृति साहू, ग्राम चटोद
9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
10. कुंती साहू, ग्राम चटोद
11. महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई
12. वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला
घायलों के नाम
- बीरझर साहू उम्र 60 साल
- पुष्पा साहू उम्र 37 साल
- इंदु साहू उम्र 18 साल
- देवकी वर्मा उम्र 45 साल
- कीर्ति साहू उम्र 47 साल
- हर्षित साहू उम्र 8 साल
- निर्मला साहू उम्र 40 साल
- हिना साहू उम्र 11 साल
- भानुमति साहू उम्र 50 साल
- भव्य साहू उम्र 3 साल
- पुष्पेंद्र साहू उम्र 10 साल.
- अनुराधा साहू उम्र 16 साल
- मनीष साहू उम्र 24 साल
रायपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक,चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. लौटते समय खरोरा थाना इलाके के सारागांव के पास उनके ट्रेलर की जोरदार टक्कर एक ट्रक से हो गई. हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं।
रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे आप-पास हादसे की सूचना मिली थी. विधायक ने इस घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद तत्काल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया. 13 लोगों का निधन गया है. 12 से 13 लोग घायल हुए हैं.