logo

header-ad
header-ad
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों मे लगा भक्तो का जमावड़ा

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों मे लगा भक्तो का जमावड़ा

सावन महीने का आज पहला सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. भक्त भगवान शिव की भक्ती मे मगन होकर शिवालयों के बम-बम भोले का जयकारा लगा रहे है वही मंदिरों में जलाभिषेक भी जारी है।

सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्तो का जनसैलान देखने को मिला, काशी से उज्जैन और हरिद्वार तक हर-हर महादेव की गूंज, शिवभक्तों में गजब का उत्साह दिखा। हरिद्वार में भक्तों की भीड़, गंगा में डुबकी लगाकर किया ध्यान-पूजा वही कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बढ़ी दी गई है।

दिल्ली के प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी लंबी लंबी कतार लगी हुई है. श्रद्धालु बारिश में भी बम बम भोले की गूंज से मंदिर गूंजायमान है.

कानपुर में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला, बता दें रविवार रात 12 बजे से मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी भक्तों के हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोषों से गूंज उठा मंदिर परिसर, आनंदेश्वर मंदिर परमट में आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी थी,

रात 2 बजे की आरती के बाद दर्शन के पट खोले गए, सुबह 6 बजे तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए, मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए 100 से अधिक वालंटियर तैनात किए है वहीं लाइन व्यवस्था और प्रवेश में वालंटियर पूरी रात सक्रिय है इतना ही नही सुरक्षा के लिए मंदिर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम किया गया स्थापित है जगह-जगह लगे कैमरों से कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

Leave Your Comment