Close Menu
    What's Hot

    जनता की आवाज उठाना समाजसेवी को पड़ा भारी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

    June 7, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया: स्टाइलिश लुक में नजर आए खिलाड़ी, 20 जून को पहला मुकाबला

    June 6, 2025

    इलॉन मस्क की यें कंपनी भारत में मचाएगी धमाल, मिला लाइसेंस, जानें कब मिलेगी सर्विस ?

    June 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • महाकुंभ 2025
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | देश | इलॉन मस्क की यें कंपनी भारत में मचाएगी धमाल, मिला लाइसेंस, जानें कब मिलेगी सर्विस ?
    देश

    इलॉन मस्क की यें कंपनी भारत में मचाएगी धमाल, मिला लाइसेंस, जानें कब मिलेगी सर्विस ?

    AnoopBy AnoopJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 06 06T191631.300
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भारत में धमाल मचाने वाली है, भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रदान करने के लिए सरकार से जरूरी लाइसेंस मिल गया है। अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है। इसमें अनलिमिटेड डेटा प्लान सिर्फ $10 प्रति महीने यानि की 840 रुपए में मिलेगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार विभाग ने स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट लाइसेंस दिया है। इस लाइसेंस के मिलने से स्टारलिंक वनवेब और रिलायंस जियो के बाद भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने वाली तीसरी कंपनी बन जाएगी। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। हालांकि सरकार या स्टारलिंक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

    आपको बता दें स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले भारती के वनवेब और रिलायंस जियो को देश के भीतर अपनी सर्विस देने के लिए मंजूरी दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक भारत में 840 रुपए में महीनेभर अनलिमिटेड डेटा देगा। स्टारलिंक समेत सैटेलाइट कम्यूनिकेशंस कंपनियों का टारगेट अपने यूजर बेस को तेजी से बढ़ाना है। यह मिड-टू-लॉन्ग टर्म में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ कस्टमर तक पहुंच सकता है। इससे कंपनियों को भारी स्पेक्ट्रम कॉस्ट की भरपाई करने में मदद मिलेगी।

    कितनी स्पीड, कितना होगा दाम?

    स्टारलिंक की स्पीड की बात करें तो इसका इस्तेमाल करने वाले लोग आमतौर पर 25 से 220 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड Download Speed पाते हैं। ज्यादातर लोगों को 100 Mbps से ज्यादा स्पीड मिलती है। भारत में स्‍टारल‍िंंककी कीमत की बात करें तो ईटी के अनुसार, स्टारलिंक भारत में एक खास ऑफर के साथ शुरुआत करने वाली है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि प्रीमियम प्राइसिंग के चलते स्टारलिंक जैसी फाइनेंशियली स्ट्रांग कंपनियों को भारत के शहरी मार्केट में दूसरी कंपनियों के साथ कॉम्पिटिशन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। स्टारलिंक 2021 से ही भारतीय बाजार में आना चाहती थी। लेकिन, कुछ नियमों के कारण कंपनी को पहले अपने प्रयास रोकने पड़े थे। साथ ही, प्री-ऑर्डर के पैसे भी वापस करने पड़े थे। अब फिर से कंपनी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की कोशिश कर रही है। अमेजन का प्रोजेक्ट कुइपर भी लाइसेंस का इंतजार कर रहा है।

    Elon musk Satellite Internet Starlink
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    जनता की आवाज उठाना समाजसेवी को पड़ा भारी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

    June 7, 2025

    कानपुर देहात की जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक अभियोग में सुनाई मृत्युदंड की सजा, जाने क्या था आरोप ?

    June 6, 2025

    ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, ईरान-अफगानिस्तान समेत 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर लगाया बैन, वजह भी बताई

    June 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    जनता की आवाज उठाना समाजसेवी को पड़ा भारी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

    June 7, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया: स्टाइलिश लुक में नजर आए खिलाड़ी, 20 जून को पहला मुकाबला

    June 6, 2025

    इलॉन मस्क की यें कंपनी भारत में मचाएगी धमाल, मिला लाइसेंस, जानें कब मिलेगी सर्विस ?

    June 6, 2025

    यूथ की कशमकश .ए. जिन्दगी: एक विश्लेषण, चीफ काउंसलर और मोटीवेशनल स्पीकर की जुबानी

    June 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.