भारत प्रचीन काल से हिन्दू की आस्था का सबसे बड़ा केद्र रहा है। भारत मे कई हजार साल पुराने मंदिर आज भी मौजूद है और हर एक प्रचीन मंदिर अपने अपने रहस्य के जाना जाता है। केरल राज्य मे स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर इस मंदिर का रहस्य दरअसल काफी रहस्यमयी है जिसे आज के समय मे हर कोई जानना चाहता है।
पद्मनाभस्वामी मंदिर की जो केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित है ये मंदिर काफी पुराना प्रसिद्ध रहस्यमयी है इस मंदिर का रहस्य, विशेष रूप से इसके सातवें दरवाजे और इसके पीछे छिपे खजाने से जुड़ा है, जो आज भी एक पहेली बना हुआ है। आपको बता दें ये एक ऐसा राज है जिसे हर कोई जनना चाहता है। हालांकि की बरसों के कोशिश जारी है की इस राज को पता किया जा सके। राज है एक खजाने का राज है एक तिजोरी का राज है एक दरवाजे और उसे खोलकर उसके पीछे जाने का, ताकि सच सामने आ सके।

दरवाजे पर दो विशाल नागों की आकृति
यह पद्मनाभस्वामी मंदिर का सातवां दरवाजा, है जिसे आज तक नही खोला, गया जिसे आज 'वॉल्ट बी' के नाम से भी जाना जाता है, बताते है इसके पीछे कई रहस्य और मान्यताएं हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि दरवाजे पर दो विशाल नागों की आकृति बनी हुई है और इसे किसी विशेष मंत्र से ही खोला जा सकता है, कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार दरवाजे को खोलने से विनाश हो सकता है। इस दरवाजे के पीछे कोई गहरा राज छिपा हुआ है।
मंदिर के सातवें द्वार का रहस्य
यह एतिहासिक मंदिर तिरुअनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है। बताया जाता है कि इस मंदिर को 18वीं शताब्दी में त्रावणकोर के राजाओं ने बनवाया था।यहां भगवान विष्णु की प्रतिमा 18 फीट लंबी है, जो शेषनाग पर शयन मुद्रा में हैं और इसके दर्शन, मंदिर के कई दरवाजों से की जा सकती है. केरल के त्रिवेंद्रम का पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है. इस मंदिर के तहखाने में भारी मात्रा में खजाना छुपा हुआ है.
सातवें दरवाजे को खोलना विनाश!
आपको बता दें इस मंदिर के छह तहखाने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में खोले जा चुके हैं, जिसमें से भारी मात्रा में कई सालों पुराने सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात जैसे कई आभूषण मिले थे। कहते हैं कि इस मंदिर के सातवें तहखाने के दरवाजे को भी खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन दरवाजे पर बने बड़े से सांप के चित्र को देखकर काम रोक दिया गया। माना जाता है कि सातवें दरवाजे को खोलना विनाश का कारण बन सकता है। मान्यता है कि मंदिर का सातवां दरवाजा शापित है। जो कोई भी उसे खोलने की कोशिश करेगा, उसकी मौत हो जाएगी। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दरवाजे को खोलने से धरती पर प्रलय आ जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सातवें दरवाजे को मंत्रोच्चार से बंद किया गया है और उसे उसी तरीके से खोला भी जा सकता है, लेकिन इसमें जरा सी भी चूक हुई तो मृत्यु निश्चित है। इन सभी वजहों से ही यह दरवाजा दुनिया के लिए एक रहस्य बना हुआ है।



