अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद लोग डरे हुए है, हाल ही में केदारनाथ के पास हेलीकाप्टर क्रैश की घटना के बाद रोजाना यात्रियों के लए डराने वाली खबरें आ रही हैं। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे में सउदी से आए विमान ने लैंडिंग की तो पहियों से धुंआ और चिनगारी निकली जिससे इसमें सवार 250 हज यात्रियों की चीखें निकल गईं, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ, 36 घंटे के अंदर अलग-अलग 6 विमानों में हवा में खराबी या बम धमकी सैकड़ों यात्रियों की सांसें अटक गईं।
हांगकांग से दिल्ली जा रहे इंडिया के विमान में खराबी
हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुए एयर इंडिया के बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान में 22 हजार फीट की उंचाई पर तकनीकी खराबी से आ गई जिससे विमान ठीक उसी तरह नीचे आने लगा जैसे अहमदाबाद में उसका एक ड्रीमलाइनर क्रैश हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों की चीख निकल गई। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को विमान में गड़बड़ी की सूचना दी, उसने कहा ऐसी स्थिति में उड़ान जारी नहीं रख सकते। इसके बाद विमान को वापस हांगकांग में उतारा गया।
विमान में बम की धमकी
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद लुफ्थांसा एयर लाइंस के विमान में बम की धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद एयरपोर्ट पर भेजे गए ई-मेल पर विमान में बम विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा।
मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान के मंगलवार सुबह 5.20 बजे कोलकाता में उतारना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI-180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी, बोइंग 777-200LR विमान ने रात 12.45 कोलकाता पहुंचा था, जहां से 2.00 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ लेकिन 20 मिनट बाद ही एक इंजन में खराबी आने की जानकारी पायलट ने यात्रियों को दी और बताया नीचे उतारा जा रहा है, इसके बाद विमान को वापस कोलकाता में उतारा गया।
इंडिगो की 6E6811 फ्लाइट में मची चीख पुकार
गोला से लखनऊ आ रही इंडिगो की 6E6811 फ्लाइट में उस समय चीख पुकार मच गई जब हवा में उठते ही विमान गोता खा गया। कुछ देर में ही पायलट ने विमान पर निंयत्रंण पा लिया और विमान को सही दिशा में ले गया। पूरे सफर के दौरान विमान में सन्नाटा पसरा रहा और यात्री सहमे रहे। इंडिगो की फ्लाइट गोवा से दिन में 3.40 बजे उड़ान भरने के बाद साम 6.15 बजे लखनऊ पहुंचती है। गोवा से जैसे ही विमान ने टेकआफ अचानक वह तेजी से नीचे आ गया। झटके के साथ विमान नीचे आया तो यात्री डर गए। पायलट ने स्थिति तुरंत संभाल ली लेकिन यात्रियों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहे।
रांची जा रही विमान दिल्ली लौटा
एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से रांची जा रहे विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हवा के बीच तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के कारण जैसे ही विमान को वापस लौटाने की जानकारी यात्रियों को दी गई दहशत फैल गई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया, जांच के बाद विमान को फिर रांची के लिए रवाना किया गया।
लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर विमान में निकला धुंआ
लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर सऊदी अरब से 250 हज यात्रियों को लेकर आए सऊदिया एयर लाइंस के विमान में लैंडिंग के समय धुंआ और चिनगारी निकली जिससे हड़कंप मच गया। पहिए से धुंआ और चिनगारी निकलने पर एयरपोर्ट स्टाफ अलर्ट हो गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। बताया गया कि विमान में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।