logo

header-ad
header-ad
सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, अब गलती से भी न करें ये काम

सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, अब गलती से भी न करें ये काम

सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है. इसके चलते देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। बताया जाता है की श्रावण मास का हर दिन, विशेष रूप से सावन के सोमवार को भगवान शिव की खास पूजा उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है।

मान्यता है कि इस माह महादेव की पूजा-अर्चना करने से सभी रोग दूर और तनाव कम होता है। पौराणिक कथा के अनुसार सावन में ही भोलेनाथ ने देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। शास्त्रों में भी इस महीने की महिमा का विशेष उल्लेख है। ऐसे में ये महीना हिंदू धर्म के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

आपको बता दें इस बार 4 सावन सोमवार पड़ रहे हैं, पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा सोमवार 21 जुलाई,तीसरा सोमवार 28 जुलाई और महीने का आखिरी सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है, सावन में पूजा-पाठ और व्रत करने वालों को कई बातों का खासकर ध्यान रखना चाहिए। बताते है की सावन में भगवान शिव को केवल जल अर्पित किया जाए, तो वह प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सावन में कुछ चीजों को खाने से भी परहेज करना चाहिए, ऐसे मे चलिए बताते है की सावन के पवित्र महीने मे क्या करना चाहिए क्या नही...

क्या करें और क्या न करें?

सावन महीने में भूलकर भी अपने बालों और दाढ़ी को नही कटवाना चाहिए। सिर, शरीर पर तेल नही लगाना चाहिए और किसी को भी अपशब्द बोलने बचना चाहिए। साधारण खाना खाना चाहिए, सावन के सोमवार पर महादेव की पूजा और व्रत रखना चाहिए। महादेव की पूजा में विशेष रूप से बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल को शामिल करना चाहिए। सावन में दूध, पानी, दही, घी और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। और ध्यान रहे भगवान शिव की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।

Leave Your Comment