logo

header-ad
header-ad
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ मे बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, अधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने कहा...

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ मे बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, अधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने कहा...

महाकुंभ का आज 43वां दिन है। अभी तक लगभग 62 करोड़ श्रद्धालु संगम मे आस्था की डुबकी लगा चुके है, 13 फरवरी से जारी महाकुंभ मेला खत्म होने में केवल 2 दिन ही बचे हैं।

महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना बेहद मुश्किल है, क्योंकि सीटें काफी कम हैं और लोगो की भीड़ काफी ज्यादा है. ऐसे में आम मेला स्पेशल ट्रेनों की मदद ले सकते हैं, लेकिन इनमें आपको चारों तरफ हद से ज्यादा भीड़ मिल सकती है. ऐसे में आपको काफी परेशान होना पड़ सकता है. प्रयागराज जाने के लिए प्राइवेट और रोडवेज बस उपलब्ध हैं. रोडवेज बसों का लगभग किराया तय है, अगर आप महाकुंभ जाने ते सोच रहे है तो प्रयागराज के बेला कछार बस अड्डे तक जाने वाली रोडवेज बस को आसानी से बुक कर सकते हैं और वहां से नाव की मदद से त्रिवेणी संगम घाट पर जाकर स्नान कर सकते हैं. लेकिन इनका काफी ज्यादा किराया है. अगर आप बस की यात्रा नही कर सकते है तो आपको वहां से बाइक आदि के ऑप्शन मिल जाते हैं, जिससे आप आना-जाना करा सकते हैं.

प्रयागराज के जिला अधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने कहा, "... महाशिवरात्रि के पर्व पर हम मेले के अंतिम दिन को आयोजित करेंगे। उस दिन महाकुंभ का पावन समापन होगा। हमारी पूरी तैयारी है... हमने मंदिर प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया है... हमने सभी जगहों पर व्यवस्था की है..."

https://twitter.com/AHindinews/status/1894010490986364990

21 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ मीटिंग की थी। मीटिंग मे आगामी पर्व-त्योहारों जैसे होलिकोत्सव, चैत्र नवरात्र, रमजान, शब-ए-बारात, नवरोज़, और राम नवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को पर्वों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए थे।

Leave Your Comment